HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (26 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (26 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

            आपको काबिलियत के मुताबिक अच्छे नतीजे मिल जाएंगे। आज आपको किसी समस्या का समाधान भी मिल सकता है। किसी को पैसा उधार देने की स्थिति बन रही है, तो पहले उसकी वापसी भी सुनिश्चित कर ले क्योंकि पैसा फंस भी सकता है। पारिवारिक सदस्य साथ मिलकर शॉपिंग और घूमने-फिरने का भी लुत्फ उठाएंगे। ज्यादा मेहनत की वजह से सिर दर्द की समस्या उठ सकती है।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 7

  Taurus/  वृष

        किसी भी विषम परिस्थिति में आपका आत्मविश्वास बनाकर रखना आपके विघ्नों को दूर करेगा। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई भी कागजी कार्यवाही करते समय लापरवाही ना करें। वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पार्टनरशिप प्लान कर रहे हैं, तो समय आपके पक्ष में हैं। परिवार जनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से सुकून महसूस करेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

   Gemini | मिथुन

         रोजगार प्राप्ति के इच्छुक युवाओं के लिए नौकरी में सफलता के योग बन रहे हैं। आपको अपनी योग्यता को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। बच्चों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। बिजनेस में जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए ज्यादा कोशिश करने की जरूरत है। नौकरी पेशा लोगों के ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। दांपत्य संबंधों में उचित प्रेम भाव बनाकर रखें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3

   Cancer| कर्क  

आपकी कार्यकुशलता तथा योग्यता की सराहना होगी। अपने रुचि पूर्ण कार्य में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। जल्दबाजी और लापरवाही में कोई निर्णय लेना या कार्य करना आपको नुकसान दे सकता है। व्यवसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। नौकरी में हालात पहले जैसे ही रहेंगे। जीवनसाथी की सलाह लेना बहुत ही लाभदायक रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 6

  Leo| सिंह 

          आपकी प्रतिभा तथा क्षमता लोगों के सामने उजागर होगी। अगर घर के बदलाव संबंधी योजना बन रही हैं, तो आज उससे संबंधित कोई निर्णय लेने का अनुकूल समय है। कारोबारी मामलों में सावधान रहें। नौकरी में अधिकारियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर तनाव हो सकता है। पति-पत्नी के बीच बच्चों या घर की किसी समस्या को लेकर तनाव रहेगा। पेट दर्द संबंधी शिकायत रहेगी ।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

  Virgo | कन्या

         उधार दिए पैसे की वापसी से आर्थिक चिंता दूर होगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह बना रहेगा। किसी गलत व्यक्ति द्वारा अपयश मिलने की भी आशंका है। इसलिए व्यर्थ के मेलजोल और संपर्कों से दूर रहें। कारोबार या ऑफिशियल मामलों में स्टाफ के साथ संबंधों में कड़वाहट न आने दें। जीवनसाथी तथा परिवार जनों का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 3

   Libra | तुला

         विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को जल्दी ही कोई खुशखबरी मिल सकती है। पिछले कुछ समय से चल रहे व्यवधान का समाधान मिलेगा। अपनी योजनाओं को किसी के साथ भी शेयर ना करें। व्यवसायिक पार्टियों के साथ घनिष्ठता बढ़ेगी और कोई बड़ा ऑर्डर भी मिलने की संभावना बन रही है। अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय परिवार के लिए भी व्यतीत करें। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 5

   Scorpio | वृश्चिक

           आपके पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए कार्यों में आज गति आएगी। अगर वाहन खरीदने की योजना है, तो समय अनुकूल है। लेनदेन संबंधी किसी भी गतिविधि में जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। कामकाज को लेकर कोई नजदीकी यात्रा संभव है। नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव का असर परिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। पैरों में सूजन व दर्द रह सकता है।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 8

   Sagittarius | धनु 

            युवाओं में कोई कामयाबी हासिल करने से उत्साह बना रहेगा। बिना सोचे-समझे कहीं पैसा ना लगाएं। किसी की भी बात पर विश्वास करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। बिजनेस में कुछ उथल-पुथल रहेगी, हालांकि आप अपनी समझदारी और उचित आचरण द्वारा समस्याओं को सुलझा लेंगे। पारिवारिक मामलों पर बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप ना होने दें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2

   Capricorn | मकर 

           आपको अपनी योग्यता पर गर्व होगा। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्र चित रहेगा। इस समय कहीं भी आवाजाही अथवा यात्रा करने से परहेज करें। व्यवसाय में विस्तार संबंधी जो रूपरेखा बनाई थी, उस पर अमल करने का उचित समय है। घर के किसी मुद्दे को लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक रह सकती हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 5

  Aquarius | कुंभ

              युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप शुभ परिणाम हासिल करेंगे। किसी धार्मिक संस्था के प्रति तन और मन से सहयोग करना आपको खुशी प्रदान करेगा। अपने काम से मतलब रखे तथा दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें, इसकी वजह से आप भी व्यर्थ ही मुश्किल में पड़ जाएंगे। नए प्रभावशाली संपर्क बनेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को स्थान परिवर्तन मिल सकता है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पुन: उठ सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 9

   Pisces | मीन  

           युवाओं को जल्दी ही कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है। नजदीकी लोगों के साथ भेंट-मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे, इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। व्यवसाय में इस समय बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य संबंध सुख-शांति पूर्ण रहेंगे। ज्यादा मेहनत करने से पैरों में दर्द की शिकायत रह सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 2

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments