HomePunjab तरनजीत सिंह संधु ने भाजपा महामंत्री तरुण चुग को चुनाव आभियान गतिविधियों...

 तरनजीत सिंह संधु ने भाजपा महामंत्री तरुण चुग को चुनाव आभियान गतिविधियों से करवाया अवगत 

 अमृतसर : भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पूर्व अमेरिकी राजदूत और अमृतसर लोकसभा भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधु ने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग से भेंट की। मीडिया में बयान जारी कर तरुण चुग ने कहा कि भाजपा दिन प्रतिदिन पंजाब में मजबूती से आगे बढ़ रही है। अमृतसर भाजपा संगठन भी कड़ी मेहनत से कार्य कर रहा है, और दिन रात चुनाव आभियान गतिविधियों में लगा हुआ है।

तरनजीत सिंह संधु ने चुनाव आभियान गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया है और आगामी चुनाव में संगठन और चुनाव आभियान रणनीति पर विस्तार से विषय अनुसार चर्चा हुई। चुग ने कहा कि अमृतसर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओ का समर्पण और मेहनत से हम निश्चित रुप से लोकसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे और और मोदी जी के विकसित भारत के मिशन को साकार करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments