HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (09 मई,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (09 मई,2024)

  Aries /  मेष 

           कोई भी कार्य करने से पहले पूरी रूपरेखा बनाने से ज्यादा अच्छे परिणाम हासिल होंगे। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की स्थिति बन रही है। लापरवाही बिल्कुल ना करें। कारोबारी मामलों में पूरी शिद्दत से अपने कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को अतिरिक्त कार्यभार की वजह से तनाव बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। कब्ज, गैस जैसी दिक्कत रह सकती है।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 3

  Taurus/  वृष

          पारिवारिक सदस्यों की खुशी प्राथमिकता पर रहेगी और सुख सुविधाओं व शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। खर्चा भी होगा। खर्चों के प्रति कंजूसी करना भी परिवार के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। कार्यस्थल पर मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। तथा घर परिवार का वातावरण भी सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 3

   Gemini | मिथुन

             युवाओं को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि हासिल हो सकती हैं। कोई मुश्किल राह आसान होने से संतुष्टि का भाव रहेगा। दैनिक कार्य सुगमता से संपन्न होते जाएंगे। विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से आपका कोई रुका हुआ या लंबित पड़ा हुआ काम संपन्न हो सकता है। मुश्किल समय में परिवार तथा जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। कार्य के दबाव का असर आपके स्वास्थ्य पर भी बढ़ सकता है।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 2

  Cancer| कर्क  

           विद्यार्थी अपनी परीक्षाओं को लेकर गंभीर रहेंगे। काफी समय से कोई अधूरा काम बन जाने से राहत महसूस करेंगे । अपरिचित लोगों के साथ संपर्कों को ना बढ़ाए। ना ही किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने परिवार पर होने दे। आपके अथक प्रयासों से व्यवसायिक संबंध तो मजबूत होंगे। दांपत्य जीवन सुखद व्यतीत होगा। अपनी सामथ्र्य से ज्यादा मेहनत करना स्वास्थ्य पर प्रभाव डालेगा।

शुभ रंग- बैंगनी, शुभ अंक- 2

   Leo| सिंह 

          प्रियजनों से मुलाकात होगी। नौकरीपेशा लोग काम को लेकर थोड़ा संभलकर रहें। अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छा अनुसार पूरा करेंगे। व्यवसाय में कामकाज के प्रति और अधिक मेहनत बढ़ानी होगी। घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से माहौल कुछ सुखद बन जाएगा। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी का प्रोग्राम बनेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 4

   Virgo | कन्या 

           आज आपको दिनभर कोई न कोई अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य खोने की बजाय विनम्रता से पेश आएं तो विवादों को आसानी से सुलझाया जा सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार में मेहनत अधिक और लाभ की स्थिति अभी कुछ धीमी ही रहेगी। आपके किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों से सामाजिक साख बनेगी। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 7

   Libra | तुला

            भावनाओं में बहने की बजाय विवेक और चतुराई से परिस्थितियों को अपने पक्ष में करना लाभदायक रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। आपके इमोशनल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा भी उठा सकते हैं। व्यवसायिक स्थिति आज बेहतर रहेगी। घर में व्यवस्थित माहौल रहेगा। घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या रह सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 5

  Scorpio | वृश्चिक

          आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। किसी पुराने निवेश से आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका अच्छा व्यवहार दूसरों को आपकी और आकर्षित करेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी रूचि रहेगी। परिवार से संबंधित भविष्य संबंधी योजना में विचार-विमर्श होगा। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। बदहजमी और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 8

  Sagittarius | धनु 

            आपका खुशनुमा दिन रहेगा। पारिवारिक क्लेश खत्म होंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े सरकारी काम पूरे होते नजर आएंगे। युवाओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। खुशनुमा दिन रहेगा। अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लें। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। परिवार से संबंधित किसी भी समस्या को तनाव लेने की बजाय बातचीत के माध्यम से समझाएं। शाम को शारीरिक तौर पर अस्वस्थ महसूस करेंगे, ध्यान रखें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

   Capricorn | मकर 

             बचपन के दोस्तों से आपकी मुलाकात हो सकती है। व्यापार में किसी तरह का लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। आज कोई फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, साथ ही जरूरत पडऩे पर दोस्तों की मदद भी मिल जाएगी। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना भविष्य में फायदेमंद रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 5

  Aquarius | कुंभ

          आपका कुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मिलाप होगा और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। अपनी काबिलियत और कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। अपरिचित लोगों पर भरोसा ना करें, आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। नौकरी में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। जोड़ों से संबंध में किसी प्रकार का दर्द बढ़ सकता है।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 5

   Pisces | मीन  

            मुश्किल समय में कोई राजनैतिक सहायता मिल सकती है। किसी प्रिय मित्र से बातचीत होगी। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत की वजह से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी हो सकती हैं। कारोबारी मामलों में स्थिति अभी यथावत ही रहेगी। सरकारी सेवारत लोग अपना टारगेट पूरा करने में समर्थ रहेंगे। समस्याओं को सुलझाने में परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। इस समय पेट दर्द और भूख ना लगने जैसी समस्या रह सकती है।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments