HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (07 मई,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (07 मई,2024)

  Aries /  मेष 

          राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली व्यवसायिक व्यक्ति से मुलाकात तरक्की व जीत के लिए सहायक रहेगी। नौकरी में टारगेट पाने में कामयाबी मिल सकती है। परिवार वालों और जीवनसाथी की मदद से पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। सेहत का ध्यान रखें । चोट लगने की आशंका है।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

  Taurus/  वृष

          सामाजिक तथा पारिवारिक गतिविधियों को आप निभा लेंगे। आपके मनचाहे कार्य मन मुताबिक तरीके से संपन्न हो सकते हैं। कारोबार में सरकारी मामला चल रहा है, तो उससे जुड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी का सहयोग आपके मनोबल को बढ़ाएगा। प्रेम संबंध में कुछ मनमुटाव हो सकता है। थकान और आलस जैसी स्थिति महसूस होगी।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 3

   Gemini | मिथुन

            आज आप रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर अपनी दिलचस्पी वाले कामों में पूरा ध्यान दें। आपकी उचित कार्य प्रणाली की वजह से सामाजिक गतिविधियों में आपकी छवि निखरेगी। दिन व्यवस्थित रहेगा, परंतु कोई भी विपरीत परिस्थिति आने पर धैर्य और संयम से काम ले। बिजनेस में कई तरह की संभावनाएं रहेंगी, इसलिए पूरा ध्यान अपने काम पर रखें। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6

  Cancer| कर्क  

          कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से मानसिक और आत्मिक सुकून बना रहेगा। अपनों का साथ और समय की अनुकूलता आपके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएंगे। सरकारी नौकरी पेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी और कार्यभार मिलेगा। पारिवारिक समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का प्रयास करें। पेट से संबंधित दिक्कतें रहेंगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 9

  Leo| सिंह 

          इस समय आर्थिक लाभ की भी उचित संभावनाएं बन रही हैं। कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने की उम्मीद है। मानसिक और आत्मिक रूप से सुकून महसूस करेंगे। बिजनेस में किसी भी तरह का बदलाव करना ठीक नहीं है। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सूचना मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। कमजोरी और थकान महसूस करेंगे।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 7

   Virgo | कन्या 

             बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन संबंधी कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रहेगी। आपको बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। वैवाहिक संबंधों में आपसी प्रयासों से मतलब तक बनी रहेगी। घुटनों तथा जोड़ों की समस्या से राहत पाने के लिए व्यायाम भी बहुत जरूरी है।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6

  Libra | तुला

          रोचक व ज्ञानवर्धक साहित्य को पढऩे से आपके सोच-विचार में बदलाव होगा। आज बड़ी परेशानी दूर होने की संभावना है। अगर शॉपिंग करने जाएं, तो पेमेंट करते समय लापरवाही ना करें। आज की मेहनत आपके भविष्य के लिए भाग्य निर्माण करेगी। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। जोड़ों के दर्द व नसों में खिंचाव की वजह से कुछ परेशान रहेंगे।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 3

   Scorpio | वृश्चिक

            संतान के करियर संबंधी किसी समस्या को लेकर मित्रों से उचित सलाह व मदद प्राप्त होगी। प्रभावशाली लोगों के साथ में मुलाकात करने का अवसर मिलेगा । बच्चों की गतिविधियों व शिक्षा संबंधी तैयारियों के विषय में भी जानकारी लेते रहे। नौकरी पेशा व्यक्तियों का आज किसी उच्चाधिकारी से उलझना नुकसान दे सकता है।पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। सेहत ध्यान रखें।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 9

   Sagittarius | धनु 

           प्रॉपर्टी की खरीदारी की संभावनाएं प्रबल होंगी। भाई-बहनों के आपसी मेल-मुलाकात का समय है। मांगलिक आयोजन की भी योजना बन सकती हैं। व्यापार में कोई भी निर्णय लेते समय सावधानी बरते। नौकरी में अपने कार्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। वैवाहिक संबंधों में कुछ मनमुटाव होंगे। प्रेम संबंध परेशानी का कारण बन सकते है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

    Capricorn | मकर 

          आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख-सुविधाओं संबंधी शॉपिंग करने में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। किसी पड़ोसी या मित्र के साथ नोकझोंक होने की भी आशंका बन रही है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील आज न करें, नुकसान हो सकता है।व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय परिवार के लिए निकालना सबको खुशी देगा। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 9

  Aquarius | कुंभ

           अपनी कुशलता व समझदारी द्वारा किसी कार्य के उत्तम परिणाम हासिल करने में सक्षम रहेंगे। आय की अपेक्षा खर्चो की स्थिति अधिक रहने से मन कुछ विचलित रहेगा। बिजनेस शुरू करने से पहले उसके बारे में उचित जानकारी जरूर हासिल कर लें। दांपत्य जीवन में उचित तालमेल बनाकर रखने से घर की व्यवस्था भी उत्तम बनी रहेगी। सिर दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 3

   Pisces | मीन  

            आय के साधनों में मजबूती आएगी। मनोरंजक गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाए रखें। सरकारी सेवारत लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ेगा। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भावनात्मक रूप से कुछ तनाव रह सकता है। थकान और कमजोरी रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments