HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (24 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (24 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

           विद्यार्थी अपने अध्ययन संबंधी कार्यों की ओर ध्यान केंद्रित रखेंगे। परिवार के साथ कोई मनोरंजक यात्रा संभव है। पेमेंट आदि मिलने से आर्थिक स्थिति काफी हद तक बेहतर होती जाएगी। बिजनेस के मार्केट में अच्छे ऑर्डर मिल जाएंगे। व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए थोड़ा वक्त जरूर निकालें। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 9

  Taurus/  वृष

         घर के वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करे, दूसरों से सहयोग की उम्मीद ना रखें। भाई-बहनों के साथ भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें। सरकारी सेवारत लोग गैरकानूनी कार्यो से दूर रहे। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से अच्छा लगेगा। सिर दर्द की समस्या परेशान करेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 5

   Gemini | मिथुन

         बुजुर्गों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आर्थिक समस्याएं रहेंगी। तनाव लेने के बजाए उनका समाधान ढूंढने का प्रयास करें। आज कहीं भी आवाजाही से परहेज करें। बिजनेस संबंधी महत्वपूर्ण काम दिन की शुरुआत में ही निपटाने की कोशिश करें। दांपत्य संबंधों में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 8

   Cancer| कर्क  

             कुछ समय धार्मिक, सामाजिक संबंधित गतिविधियों में व्यतीत करें। इससे आत्मिक व मानसिक शांति प्राप्त होगी। घर के बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा। भाइयों के साथ चल रहा मनमुटाव किसी की मध्यस्थता से समस्या का निवारण भी जल्दी हो जाएगा। बिजनेस में कुछ नया करने के लिए योजनाओं पर काम होगा। परिवार जनों के साथ मौज मस्ती के साथ समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 9

  Leo| सिंह 

            युवा वर्ग को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। फिजूलखर्ची का असर आपके बजट पर पड़ेगा। घर और व्यवसायिक व्यवस्था के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। ऑफिस में किसी सहयोगी के साथ कहा-सुनी होने की आशंका है। जीवनसाथी तथा परिवार जनों की आपको बेहतर सलाह मिलेगी तथा संबंध भी नजदीक आएंगे। गिरने या चोट लगने की स्थिति बन रही हैं।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 1

  Virgo | कन्या

           किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। आपका संतुलित व्यवहार आपको किसी भी परिस्थिति में सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। व्यवसायिक कार्य प्रणाली में समय अनुसार बदलाव लाने की कोशिश करें। घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें। सिर दर्द, बदन दर्द जैसी दिक्कत रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

  Libra | तुला

           आपके लिए इस समय लाभदायक परिस्थितियां बन रही हैं। किसी भी कार्य तथा मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है।बिजनेस में बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है । पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। युवाओं की दोस्ती में प्रगाढ़ता आएगी। कमजोरी व थकान जैसी स्थिति महसूस होगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 4

  Scorpio | वृश्चिक

          घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल का पूरा ध्यान रखें। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। अनावश्यक खर्चों के वजह से बजट बिगड़ेगा। व्यवसाय गतिविधियां सामान्य ही रहेगी। ऑफिस में किसी सहयोगी की वजह से दिक्कत आ सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बनाने में आपका विशेष सहयोग रहेगा। शारीरिक रूप से कुछ अस्वस्थ महसूस करेंगे।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 1

   Sagittarius | धनु 

            हास-परिहास तथा मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। आपकी कार्यकुशलता में भी वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों को लेकर सचेत रहे, इस समय कहीं भी निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। सरकारी नौकरी में मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में व्यवस्था बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। विवाह के इच्छुक व्यक्तियों के लिए आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 2

  Capricorn | मकर 

          पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी और रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। किसी नजदीकी व्यक्ति के नकारात्मक गतिविधि आपको विचलित कर सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति की कोई महत्वपूर्ण सलाह आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद होगी।ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर रखें। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 9

  Aquarius | कुंभ

             घर के रखरखाव तथा सब सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन व्यतीत होगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। युवाओं को अपना लक्ष्य हासिल करने में और अधिक मेहनत करनी होगी। पति-पत्नी के बीच किसी मामूली सी बात को लेकर तकरार रह सकती हैं। सर्वाइकल और सिरदर्द जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

   Pisces | मीन  

           आपका वर्चस्व, मान-सम्मान बना रहेगा। पिछले कुछ समय से अपने भावी लक्ष्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। कारोबार से संबंधित कुछ नई योजनाएं बनेगी। नौकरी में किसी क्लाइंट की वजह से मुसीबत आ सकती हैं। पारिवारिक माहौल व्यवस्थित बनाए रखने में अपना सहयोग अवश्य दें। मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 4

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments