HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (29 मार्च,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (29 मार्च,2024)

  Aries /  मेष 

           मेहनत के नतीजे आने वाले दिनों में अनुकूल होंगे। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। अतिरिक्त अनावश्यक खर्चे आपको परेशान भी कर सकते हैं। व्यवसाय संबंधी अपनी योजनाओं के फलीभूत होने का समय आ गया है। इस समय नए अवसर भी सुलभ होंगे। परिवार में उचित तालमेल मानसिक रूप से खुशी प्रदान करेगी। गिरने अथवा वाहन द्वारा चोट लगने जैसी आशंका बन रही है।

शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 5

  Taurus/  वृष

            आपकी संवेदनशीलता घर परिवार की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेगी। युवाओं का अपने किसी खास हुनर को दूसरों के समक्ष लाने का मौका मिलेगा। किसी भी तरह की उधारी अथवा लेनदेन करना नुकसानदायक रहेगा। आपके कुछ नजदीकी लोग ही आपके कार्यों में रुकावटें एवं अवरोध उत्पन्न कर सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों के बीच बेहतरीन सामंजस्य रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 3

   Gemini | मिथुन

          किसी विपरीत परिस्थिति का समाधान पाने में आप सक्षम रहेंगे। घर में किसी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन संबंधी योजनाएं बनेंगी। कभी-कभी ऐसा भी महसूस होगा कि मेहनत की अपेक्षा परिणाम अनुकूल नहीं मिल रहे हैं। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी आ सकती है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। मित्रों से मेल मुलाकात तनाव भरे दिन से राहत प्रदान करेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 5

  Cancer| कर्क  

          राजनीतिक संबंधों द्वारा आपका जनसंपर्क दायरा और अधिक विस्तृत होगा। आपके प्रयासों से कोई रुका हुआ कार्य बन सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में और अधिक मेहनत की जरूरत है। ऑफिस के माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा। घर का वातावरण व्यवस्थित तथा खुशनुमा बना रहेगा। खांसी, जुकाम जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8

  Leo| सिंह 

          अगर किसी विशेष कार्य के लिए लोन लेने की स्थिति बन रही है, तो आपकी इच्छा पूरी होगी। किसी भी पारिवारिक समस्याओं को सुलझाते समय मनभेद को दूर करना जरूरी है। व्यवसाय संबंधी गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को तरक्की के साथ ट्रांसफर मिलने के योग बन रहे हैं। किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात हो सकती हैं। पैरों से संबंधित कोई दिक्कत रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 7

   Virgo | कन्या 

           संतान के करियर संबंधित कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। कारोबार को लेकर किसी नए काम को शुरू करने से पहले पुन: सोच-विचार करना जरूरी है। – विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार जनों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। युवाओं के प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 1

   Libra | तुला

           विद्यार्थियों को करियर संबंधी किसी गतिविधि में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज कुछ खास लोगों के साथ मुलाकात करने का मौका मिलेगा । किसी बात को लेकर सगे संबंधियों के साथ तकरार भी हो सकती है। व्यवसाय में उन्नति का कोई नया अवसर मिलने वाला है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों को विवाह हेतु पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 5

  Scorpio | वृश्चिक

            नौकरीपेशा लोगों को मनचाहे स्थान पर तबादला की सूचना मिलने से प्रसन्नता रहेगी। दिन बहुत ही व्यस्तता पूर्ण रहेगा और आप मजबूत मनोबल द्वारा सभी गतिविधियां व्यवस्थित भी कर लेंगे। घर की देखरेख में आपका योगदान रहेगा। आपका मान-सम्मान और दबदबा बना रहेगा। परिवार में उचित सामंजस्य और प्रेम प्यार बना रहेगा। खांसी, जुकाम, बुखार जैसी परेशानी रह सकती है।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 6

  Sagittarius | धनु 

            आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप अपने व्यक्तिगत कार्यों में ध्यान दे पाएंगे। कोर्ट केस संबंधी कोई मामला अटका हुआ है तो अभी उससे राहत मिलने की ज्यादा उम्मीद नहीं लग रही है। नौकरी में अधिकारी आपको अत्यधिक कार्यभार दे सकते हैं। दांपत्य जीवन में उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना अति आवश्यक है। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 2

   Capricorn | मकर 

           किसी मित्र की मदद से लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई अहम कार्य भी आज संपन्न होने की संभावना है। दूसरों के मामलों में दखलअंदाजी ना करें तथा बेहतर होगा। परिवार जनों के साथ आपसी प्रेम प्यार बनाए रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद का असर परिवार की सुख-शांति पर भी पड़ेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3

  Aquarius | कुंभ

           कोई पारिवारिक समस्या सुलझ जाने से राहत और सुकून मिलेगा। कहीं रुकी हुई पेमेंट आज वापस मिलने की भरपूर संभावना है। किसी नजदीकी संबंधी के विवाहित संबंधों में अलगाव आने की वजह से चिंता रहेगी। व्यवसाय संबंधी लेनदेन में सावधानी बरते। विवाहित संबंध मधुर रहेंगे। पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनाएंगे। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 7

  Pisces | मीन  

          आज आपको मनोनुकूल परिणाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी। निकट संबंधियों के साथ मुलाकात होगी । युवाओं को अपने व्यवसाय से संबंधित कोई मार्गदर्शन मिलेगा। पैसे के लेनदेन को लेकर कोई गलती या नुकसान हो सकता है। संतान की कोई गतिविधि आपको चिंता में डाल सकती हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कुछ मनमुटाव रहेगा। शारीरिक और मानसिक थकान रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 9

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments