HomeHaryana Newsजत्थेदार भूपिंद्र सिंह असंध फिर से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के...

जत्थेदार भूपिंद्र सिंह असंध फिर से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चुने गए

करनाल (संदीप रोहिला/रविन्द्र): जत्थेदार भूपेन्द्र सिंह असंध को फिर से हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का प्रधान चुन लिया गया है इसके साथ ही करनाल से ही गुलाब सिंह मूनक को संयुक्त सचिव बनाया गया। शाम को डेरा कार सेवा में पहुँचने पर उनका स्वागत किया गया व सिरोपे डालकर सम्मानित किया गया। डेरा कार सेवा की और से गुरसेवक सिंह, गुरपुरब प्रबंधक कमेटी के सचिव इंद्रपाल सिंह, शिरोमणि गतका फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के प्रधान गुरतेज सिंह ख़ालसा, गतका फेडरेशन व इंटरनेशनल सिख फ़ोरम के महासचिव एडवोकेट प्रीतपाल सिंह पन्नु, ज़िला सचिव परमजीत सिंह बेदी, गुरुद्वारा शीश गंज साहेब के हेड ग्रंथी ज्ञानी सूबा सिंह, गुरुद्वारा मंजी साहेब के हेड ग्रंथी अमृतपाल सिंह, गुरु नानक सेवक जत्थे से राजू मिड्डा, बलबीर सिंह आदि ने जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध व गुलाब सिंह मूनक, प्रवक्ता कँवलजीत सिंह अजराना व पानीपत से सदस्य मलकीत सिंह गुराया का सिरोपे डालकर सम्मान किया।

इसके अतिरिक्त सुखविंदर सिंह मंडेघर को महासचिव, सुखदर्शन सिंह सहगल को वरिष्ठ उपप्रधान, बीबी रवींद्र कौर अजराना को उप प्रधान बनने व बलजीत सिंह दादूवाल, सुखदर्शन सिंह गॉबडिया, तजिन्द्र सिंह नारनौल, जसकीर सिंह माँगेआन, बलदेव सिंह ख़ालसा, टीपी सिंह अंबाला को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। साथ ही जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल को धर्म प्रचार का इंचार्ज बनाकर पूरे प्रदेश में सिख धर्म के प्रचार प्रसार की ज़िम्मेदारी दी गई है। जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि पहले उन्हें प्रधान नामांकित किया गया था लेकिन आज आम सभा की बैठक में इन पदों का चयन किया गया है। स्वागत के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने कहा कि नई टीम सिख क़ौम के प्रति दर्द रखने वाली टीम है और सभी मिलकर आने वाले समय में हरियाणा के गुरु घर की सेवा, गुरमत व सिख सिद्धांत का प्रचार, युवाओं को सिख शस्त्र विद्या गतका व अन्य खेलों से जोड़कर नशे से दूर करने के प्रयास, गरीब सिखो की सहायता आदि कार्य किए जाएँगे। गुलाब सिंह मूनक व कँवलजीत सिंह अजराना ने भी प्रेस को संबोधित किया व हरियाणा में सिखी प्रचार प्रसार के कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments