HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (25 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (25 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

            बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके भाग्य में करेगा। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से अधिकारी खुश होंगे। तरक्की के योग भी बन रहे हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कोई महत्वपूर्ण डील भी संभव है। पति-पत्नी तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच मधुरता भरे संबंध रहेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 2

  Taurus/  वृष

         करीबी रिश्तेदार और दोस्तों के साथ भी सुखद समय व्यतीत होगा। किसी खास विषय पर विचार विमर्श भी रहेगा। बिजनेस में काम ज्यादा होने से व्यस्तता रहेगी। सभी फैसले खुद लेने की कोशिश करें। पति-पत्नी के बीच मधुरता पूर्ण संबंध रहेंगे। अविवाहित लोगो के लिए अच्छा रिश्ता आ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 2

   Gemini | मिथुन

           आपके विनम्र स्वभाव की वजह से आपका मान-सम्मान और साख बनी रहेगी। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़े। अपने व्यवसाय की कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। ऑफिस में ज्यादा काम से तनाव रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। एसिडिटी की समस्या रह सकती हैं।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 5

   Cancer| कर्क  

          किसी पारिवारिक सदस्य के करियर से संबंधित शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे तथा लाभदायक भी रहेंगे। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय आज स्थगित ही रखें, आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस जाएंगे। सरकारी नौकरी में कोई प्रोजेक्ट बहुत अच्छे से पूरा हो सकता है।दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2

  Leo| सिंह 

         घर में रिश्तेदारों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा। आपका विवेक और आदर्शवादिता आपको घर और समाज में मान-सम्मान प्रदान करेगा। पड़ोसियों के मामले में कुछ वाद-विवाद जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यवसाय में अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। पति-पत्नी किसी भी गलतफहमी को आपसी सहमति द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। पेट संबंधी किसी प्रकार की दिक्कत रह सकती है।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 3

  Virgo | कन्या

          प्रॉपर्टी अथवा वाहन की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि में हो सकती है। घर से संबंधित गतिविधियों में आपका ध्यान केंद्रित रहेगा। इमोशनल स्वभाव की वजह से कोई आपका फायदा भी उठा सकता है। ऑफिशियल मामलों में लापरवाही ना करें। दांपत्य संबंधों में सामंजस्य बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 7

   Libra | तुला

           विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा व करियर से संबंधित समस्याओं का हल मिलने से राहत मिलेगी।अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।उधार दिया हुआ पैसा या पेमेंट कलेक्ट करने के लिए भी दिन उत्तम है। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बना रहेगा। सिर दर्द की वजह से दिनचर्या बिगड़ सकती है।

शुभ रंग- आसमानी,शुभ अंक- 4

   Scorpio | वृश्चिक

            शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव का वातावरण रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां आएंगी। पिछले कुछ समय से रुका हुआ काम आज सुचारू रूप से बन जाएगा। विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर कामयाब रहेंगे।आज अपना अधिकतर समय नौकरी में अपने काम पर किसी का हस्तक्षेप न होने दें, गलती होने पर नुकसान हो सकता है। पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या दोबारा उत्पन्न हो सकती है।

शुभ रंग- केसरिया ,शुभ अंक- 6

   Sagittarius | धनु 

         कुछ लोग आपको चुनौती दे सकते हैं, आप उसे स्वीकार करेंगे और सफल भी होंगे। धार्मिक कार्यों में कुछ समय जरूर बिताएं। व्यवसाय में चल रही समस्याएं आपकी मेहनत और सूझबूझ से दूर हो जाएंगी। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनाने के लिए मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम बनाएं। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 5

   Capricorn | मकर 

            पारिवारिक सदस्यों के साथ सुख-सुविधाओं के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। खर्च अधिक रहेगा। कभी-कभी आपके विचारों की संकीर्णता दूसरों के लिए समस्या का कारण बनेगी। व्यवसायिक मामलों में कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति बने तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। पति-पत्नी के आपसी प्रयासों से पारिवारिक वातावरण सुकूनभरा और खुशनुमा रहेगा। जुकाम से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 1

  Aquarius | कुंभ

           संतान को कोई उपलब्धि मिलने से घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। किसी धार्मिक और आध्यात्मिक स्थल पर समय व्यतीत करना आपके मनोबल को और अधिक बढ़ाएगा। किसी निकट संबंधी के साथ व्यक्तिगत मामलों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। मित्रों के साथ गेट-टूगेदर भी रहेगी। जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग- हरा ,शुभ अंक- 5

   Pisces | मीन  

          धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिलेगा और मानसिक सुकून बना रहेगा। किसी मित्र से कोई शुभ सूचना मिलेगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंध मधुर बनाकर रखने में प्रयास करने पड़े तो देर न करें। किसी कर्मचारी की वजह से नुकसान होने की आशंका है। घर में व्यवस्थित माहौल रखें। किसी अविवाहित सदस्य के लिए उत्तम रिश्ता आ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments