HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (01 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (01 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

           अपने मान-सम्मान व आदर्शों पर विश्वास रखना आपको कामयाब करेगा। अध्यात्म से जुड़े कुछ विशेष तथ्यों की जानकारी भी हासिल होगी। इस समय लापरवाही की वजह से पैसा बर्बाद भी हो सकता है। किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। बिजनेस में किस्मत का साथ मिलेगा। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या बनी रहेगी।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 6

  Taurus/  वृष

            किसी पारिवारिक संबंधी गंभीर मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा। जिसका नतीजा भी सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई से संबंधित गतिविधियों में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रॉपर्टी के कामों में कागज अच्छे से चेक कर ले। नौकरी में साथियों के मामले में दखल न दें। पारिवारिक समस्याओं को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। खांसी, जुकाम की स्थिति रह सकती हैं।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 7

   Gemini | मिथुन

           आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी कार्यों में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। दोस्तों या रिश्तेदारों का आपके कार्यों में मीन मेख निकालना आपसी संबंधों में कुछ दूरी ला सकता है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन सकते हैं। घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच में कुछ मतभेद रह सकते हैं। अत्याधिक कार्यभार का असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 8

  Cancer| कर्क 

          मेहनत के अनुकूल परिणाम न मिलने से कुछ तनाव रह सकता है। नौकरी में विशेष कार्यभार मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में उत्सव का माहौल रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने की बजाय अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनाकर रखने में आपका सहयोग जरूरी है। बुखार तथा खांसी, जुकाम जैसी समस्याएं परेशान करेंगी।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 1

   Leo| सिंह 

          प्रियजनों से मुलाकात होगी। नौकरीपेशा लोग काम को लेकर थोड़ा संभलकर रहें। अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छा अनुसार पूरा करेंगे। व्यवसाय में कामकाज के प्रति और अधिक मेहनत बढ़ानी होगी। घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से माहौल कुछ सुखद बन जाएगा। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी का प्रोग्राम बनेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 4

   Virgo | कन्या 

            आज आपको दिनभर कोई न कोई अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में धैर्य खोने की बजाय विनम्रता से पेश आएं तो विवादों को आसानी से सुलझाया जा सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। व्यापार में मेहनत अधिक और लाभ की स्थिति अभी कुछ धीमी ही रहेगी। आपके किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों से सामाजिक साख बनेगी। सेहत के मामले में दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।

शुभ रंग- पर्पल, शुभ अंक- 7

  Libra | तुला

             किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श आपके लिए सहायक रहेगा। आज पिछले कुछ समय से किसी कार्य को लेकर चली रही मेहनत सफल होगी । अपनी बनाई नीतियों पर ही ध्यान केंद्रित रखें। अन्यथा कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य आपकी आंखों से ओझल भी हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा संबंधी आर्डर मिल सकता है। प्रेम प्रसंग में नजदीकियां बढ़ेगी। थकान और बदन दर्द की शिकायत बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 7

   Scorpio | वृश्चिक

          किसी पुराने निवेश से आज अच्छा मुनाफा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका अच्छा व्यवहार दूसरों को आपकी और आकर्षित करेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति भी आपकी रूचि रहेगी। परिवार से संबंधित भविष्य संबंधी योजना में विचार-विमर्श होगा। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। बदहजमी और एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 8

  Sagittarius | धनु 

          जमीन-जायदाद से जुड़े सरकारी काम पूरे होते नजर आएंगे। युवाओं में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा। खुशनुमा दिन रहेगा। अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लें। घर में सुख-शांति पूर्ण माहौल रहेगा। परिवार से संबंधित किसी भी समस्या को तनाव लेने की बजाय बातचीत के माध्यम से समझाएं। शाम को शारीरिक तौर पर अस्वस्थ महसूस करेंगे, ध्यान रखें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

  Capricorn | मकर 

           व्यापार में किसी तरह का लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। आज कोई फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है, साथ ही जरूरत पडऩे पर दोस्तों की मदद भी मिल जाएगी। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना भविष्य में फायदेमंद रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 5

   Aquarius | कुंभ

        किसी धार्मिक समारोह में जाने से लोगों के साथ में मुलाकात होगी । सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। व्यवसाय संबंधी अटके काम किसी अनुभवी और वरिष्ठ इंसान की मदद से सुलझ जाएंगे। ऑफिस में अनुशासित माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख-शांति और सामंजस्य पूर्ण व्यवहार रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 8

   Pisces | मीन

          आपको महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है, जो लाभदायक साबित होगी। किसी भी परेशानी में घर के सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक माहौल खुशी भरा रहेगा। जीवन साथी के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। गला खराब रह सकता है। खांसी, जुकाम की समस्या भी बढ़ेगी। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments