HomeHaryana Newsरक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री का तोहफा

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री का तोहफा

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा का तोहफा देने का निर्णय लिया है । इस वर्ष भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा रक्षा बंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं और उनके 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में 29.08.2023 को दोपहर 12 बजे से 30.08.2023 की मध्यरात्रि 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है। राज्य परिवहन प्रदेश में यात्रियों को सुरक्षित एवं समयबद्ध परिवहन सुविधा करवाने वाली सरकारी संस्था है।

हरियाणा राज्य परिवहन अपने 24 डिपुओं और 13 सब डिपुओं से लगभग 3756 बसों का संचालन करते हुए प्रतिदिन 9.93 लाख किलोमीटर दूरी तय करता है और प्रतिदिन लगभग 5.54 लाख यात्रियों को यात्रा सुविधा प्रदान करता है। प्रदेश की जनता को सुरक्षित और सुलभ यात्रा प्रदान करवाने के साथ-साथ सामाजिक दायित्वों को पूर्ण करना और सरकार द्वारा प्रदेश की जनता को दी जा रही सुविधाएं ठीक ढंग से उपलब्ध करवाना भी हरियाणा राज्य परिवहन का उद्देश्य है।

हरियाणा राज्य परिवहन प्रदेश की जनता को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है इसलिए रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर हरियाणा सरकार प्रदेश की महिलाओं को उनके 15 वर्ष तक के बच्चों सहित राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करती है। इस वर्ष भी माननीय मुख्यमंत्री  मनोहर लाल द्वारा रक्षा बंधन के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं और उनके 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में 29.08.2023 को दोपहर 12 बजे से 30.08.2023 की मध्यरात्रि 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की है। हर वर्ष लाखों महिलाओं और बच्चों द्वारा इस मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments