HomeNational News पिता राजीव गांधी को याद कर भावुक हुईं प्रियंका गांधी 

 पिता राजीव गांधी को याद कर भावुक हुईं प्रियंका गांधी 

अमेठी। लोकसभा चुनाव प्रचार में व्यस्त कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी अमेठी में अपने पापा राजीव गांधी को याद करते करते भावुक हो गई। उन्होंने उनका जिक्र करते हुए अपने बचपन की यादों में खो गई। प्रियंका ने कहा कि मैंने अपने जीवन में किसी इंसान को पूजा तो वह मेरे पिता राजीव गांधी थे। मैं छोटी सी थी के पीछे-पीछे घूमती थी। पहली बार जब मैं अमेठी आई, शायद मैं 10 साल की थी। मुझे याद है चुपचाप उनके पीछे बैठी थी। वह जीप चलाते थे। हम और राहुल पीछे बैठकर एक-दूसरे के नोक-झोक करके देखते थे कि पिताजी क्या कर रहे हैं? प्यार से मिल रहे हैं। प्रियंका ने कहा कि अमेठी की भूमि हमारे और राहुल गाधी के लिए पवित्र है।

यह भूमि भी किशोरी लाल शर्मा के लिए भी पवित्र है। यह अमेठी के यह हमारे पिता की कर्मभूमि है। आपसे जो रिश्ता है, वह कभी भी खत्म नहीं हो सकता। प्रियंका गांधी ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए जमकर प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि पहले जैसी राजनीति चाहिए। झूठ की राजनीति नहीं चाहिए। प्रियंका गांधी मंच से कहा कि रायबरेली में काफी लंबा दौरा करके आई हूं। लेकिन, आप सबको देखकर बहुत खुशी हो रही है। मैंने सोचा था कि जैसे मुंशीगंज में छोटी मीटिंग होती थी, वैसे ही होगा। यहां आने पर बहुत बड़ी भीड़ मिली। आप कितने समय से इंतजार कर रहे होंगे। माफी चाहती हूं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि एक नेता और जनता के बीच में किस तरीके से रिश्ता होना चाहिए, यह सीख मुझे स्व. राजीव गांधी से मिली। हमने स्वर्गीय राजीव गांधी के प्रचार के लिए अमेठी में 20-25 दिनों के लिए अपने माता जी के साथ प्रचार में आई थी। तेतारपुर का गेस्ट हाउस था। वहां हम रुकते थे। हमारे पिता स्व. राजीव गांधी से अमेठी के लिए जितना भी विकास का काम हो सकता था। वहां किया। जहां रास्ता नहीं था, वहां पर रास्ता बनवाया। प्रियंका ने अमेठी में राजीव गांधी काल में विकास पर कहा कि जितना उस जमाने मे हो सकता था, उतना किया। यहां पर बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां खोली गई। इससे आप लोगों को रोजगार मिल सके। प्रियंका गांधी ने भवुकता से भाषण दिया। इससे सम्मलेन में मौजूद लोगों की आखें भर आई। प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं से किशोरी लाल शर्मा को जिताने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments