HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (22 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (22 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

       कामकाज में व्यस्तता के अलावा आप परिवार व दोस्तों के साथ मौज मस्ती और मनोरंजन के लिए समय निकाल लेंगे। अपने गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू पाए। बिजनेस में उपलब्धियां मिल सकती हैं। ऑफिस में सकारात्मक और शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। पारिवारिक नजदीकियां बढ़ेगी। बुरी आदतों व बुरी संगत से दूर रहे। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 4

  Taurus/  वृष

         किसी करीबी से मनमुटाव चल रहा है, तो सकारात्मक तरीके से उसे सुलझाने पर सफलता मिलेगी। कोई भी समस्याओं से घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढे। व्यवसायिक विकास के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर परिवार मे सुखद और सामंजस्य पूर्ण वातावरण बना रहेगा। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें तथा हल्का खानपान लें।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 8

   Gemini | मिथुन

        परिवार संबंधित कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो समय अच्छा है। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से आप अच्छा महसूस करेंगे।आज किसी प्रिय मित्र या संबंधी के साथ वार्तालाप होने से किसी चिंता का समाधान मिलेगा । ऑफिस का माहौल व्यवस्थित बना रहेगा। पति-पत्नी के बीच में आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 5

   Cancer| कर्क  

        इस समय अपने वित्तीय कार्यों पर ध्यान देना आपके भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा। दिन भर व्यस्तता का माहौल भी बना रहेगा। तरोताजा बने रहने के लिए मन मुताबिक कामों में थोड़ा समय बीताएं। किसी पड़ोसी के साथ वाद-विवाद होने पर ज्यादा उत्तेजित होना परिस्थितियां और बिगाड़ सकता है। वैवाहिक संबंध में उचित तालमेल रहेगा। नजदीकी मित्रों के साथ मुलाकात का अवसर बनेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 8

  Leo| सिंह 

          आर्थिक रूप से अच्छा दिन है। अपने सभी काम सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी उचित प्रस्ताव भी आ सकता है। बहुत अधिक आदर्शवाद आपके स्वयं के लिए नुकसानदायक हो सकता है। रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की पूरी संभावना है। सर्वाइकल व मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 3

  Virgo | कन्या

           बच्चे की किलकारी संबंधित शुभ सूचना मिलने से घर में उत्सव भरा माहौल रहेगा। भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास रखें। कर्म से ही भाग्य को भी बल मिलेगा। पारिवारिक संबंधों में किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से खटास आ सकती है। व्यवसाय में थोड़ी बहुत परेशानियां आएंगी परंतु साथ ही साथ समाधान भी मिलते जाएंगे। वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव की वजह से दूरियां बढ़ सकती हैं। घुटनों व जोड़ों में दर्द की समस्या रह सकती है।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 6

   Libra | तुला

         संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से बहुत अधिक राहत मिलेगी। रुका हुआ इनकम सोर्स दोबारा शुरू हो सकता है। आप अपनी कोई महत्वपूर्ण वस्तु कहीं रखकर भूल सकते हैं या खो सकते हैं। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें अधिकारियों के साथ संबंध खराब ना होने दें। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य बना रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या रखने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 6

   Scorpio | वृश्चिक

         बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा। धार्मिक आयोजन भी संभव है। पैतृक संबंधी गतिविधियों की वजह से संबंधों में आए मतभेदों को दूर करने के लिए आप कोई प्रयास करने पड़ेंगे। बिजनेस की स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें। पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक जैसी स्थिति रहेगी। गलत खानपान की वजह से पेट खराब जैसी स्थिति बनेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 6

   Sagittarius | धनु 

           दिन की शुरुआत में दौड़भाग रहेगी, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी। ससुराल पक्ष के किसी सदस्य की परेशानी दूर करने में आपका उचित योगदान रहेगा। व्यक्तिगत मामलों को लेकर कुछ विपरीत स्थिति बन सकती हैं। इसलिए दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना ही करें, तो उचित है। निजी रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 9

   Capricorn | मकर 

          अचानक कोई काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई स्पेशल कार्यभार मिल सकता है। तमाम व्यस्तता के बावजूद आप अपने और घर परिवार के लिए समय निकाल लेंगे। किसी संतान की तरफ से कोई चिंता होने से मन परेशान रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में अपना समय नष्ट ना करें। घर का वातावरण मधुर बना रहेगा। खांसी-जुकाम जैसी समस्या रह सकती है।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 1

   Aquarius | कुंभ

          घर में कोई धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। आज कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि आपके हाथ में आ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। परंतु आप बेहतरीन तरीके से निभा भी लेंगे। किसी के साथ भी बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े। कारोबार संबंधी लिए फैसले सकारात्मक रहेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक – 6

  Pisces | मीन  

           विदेश जाने की कोशिश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है। धन संबंधी मामलों में भी मन मुताबिक कार्य संपन्न होंगे। घर में बुजुर्गों का स्नेह, आशीर्वाद रहेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ अपना समय नष्ट ना करें। किसी नजदीकी व्यक्ति का सहयोग आपकी कई परेशानियों को दूर करेगा। नौकरी में काम ज्यादा रहेगा। पारिवारिक तथा व्यक्तिगत गतिविधियों में बेहतरीन तालमेल बना रहेगा। तनाव और कमजोरी महसूस होगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 4

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments