HomeHealth & Fitnessगर्मी में सिर दर्द, थकान, चक्कर से राहत दिलाता है खजूर

गर्मी में सिर दर्द, थकान, चक्कर से राहत दिलाता है खजूर

Health Time : खजूर खाने से सेहत को भी कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं खजूर सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है- गर्मी में कमजोरी से कई लोगों को सिर दर्द, थकान, चक्कर आने लगते हैं। वहीं कुछ लोगों को लो ब्लड प्रेशर और डीहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। ऐसे में खजूर का सेवन लाभप्रद रहता है। खजूर में पर्याप्त मात्रा में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और सुक्रोज पाया जाता है। ऐसे में दो से चार खजूर खाने से भी शरीर को तुरंत ही उर्जा मिलती है।खजूर में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसके सेवन से डाइजेशन बेहतर होता है। साथ ही एसिडिटी की समस्या भी दूर होती है।

खजूर में कैल्शयिम, मैगनीज और कॉपर की भी भरपूर मात्रा होती है। इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
खजूर में पोटैशियम और थोड़ी मात्रा में सोडियम मौजूद होता है। ये दोनों शरीर के नर्वस सिस्टम के फंक्शन को बेहतर करते हैं। इसके अलावा पोटैशियम कोलेस्ट्रोल भी कम करता है, जिससे दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा कम होता है। खजूर में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकते हैं। 2-3 खजूर का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments