HomeNational Newsकांग्रेस ने कभी आतंकवाद के खिलाफ आवाज नहीं उठाई : CM योगी...

कांग्रेस ने कभी आतंकवाद के खिलाफ आवाज नहीं उठाई : CM योगी आदित्यनाथ

अमरोहा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा की रैली में पाकिस्तान का जिक्र कर कहा कि पड़ोसी देश में लोग भूख से लड़ रहे हैं, भारत में 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। सीएम योगी ने कहा कि भगवा पार्टी का नारा फिर एक बार मोदी सरकार पूरे देश में गूंज रहा है। उन्होंने कहा कि बमुश्किल 23-24 करोड़ की आबादी वाला पाकिस्तान 1947 में बंटवारे के बाद बना था और आज भूखमरी से जूझ रहा है। इसके अलावा बुलंदशहर में योगी ने कहा कि हम लोगों ने बदलते भारत को देखा। पिछले 10 वर्षों में भारत के प्रति सम्मान बढ़ा है, और सीमाएँ सुरक्षित हैं। नक्सलवाद और आतंकवाद की समस्या का समाधान हो गया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ऐसी समस्याएं दीं जिससे न केवल कश्मीर में बल्कि पूरे देश में आतंकवाद बढ़ा। इतना ही नहीं कांग्रेस ने कभी आतंकवाद के खिलाफ आवाज नहीं उठाई। लेकिन अब कश्मीर में धारा 370 हटा दी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री जी ने पूरी मजबूती के साथ देश को दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित करने का कार्य किया है। जनता का विश्वास एक बार फिर मोदी जी के साथ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमें ‘विकसित भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘ग्लोबल लीडर’ (वैश्विक नेता) के रूप में आगे बढऩे के लिए लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करनी है, ताकि तीसरी बार फिर मोदी सरकार को देश का नेतृत्व सौंपकर ये लक्ष्य हासिल किए जा सकें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments