HomeNational News हम संविधान को आंच नहीं आने देंगे-प्रियंका गांधी

 हम संविधान को आंच नहीं आने देंगे-प्रियंका गांधी

रायबरेली । कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भांव में नुक्कड़ सभा में भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि आज भाजपा संविधान क्यों बदलना चाहती है, क्योंकि वो आपके अधिकारों को कुचलना चाहती है। वो आरक्षण को कुचलना चाहती है। भाजपा आवाज दबाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। उन्होंने राहुल भैया को परेशान किया। उनकी सदस्यता छीनी। उनका घर छीना। लेकिन वो पीछे नहीं हटे। हमारी विरासत शहादत की है।

कांग्रेस प्रत्याशी और अपने भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने निकलीं प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा चाहे कुछ भी कर ले लेकिन हम संविधान को आंच नहीं आने देंगे। संविधान के लिए हर कुर्बानी को तैयार। नहीं बदलने देंगे भाजपा को संविधान। इससे पहले प्रियंका गांधी ने मुंशीगंज, रायबरेली स्थित किसान शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद किसानों को याद करते हुए कहा कि 1920-21 के असहयोग आंदोलन के दौरान अवध में किसान आंदोलन छिड़ गया। यह आंदोलन बाबा रामचंद्र और मदारी पासी के नेतृत्व में चला था। आंदोलन के दौरान रायबरेली के मुंशीगंज में भयानक गोलीकांड हुआ। 7 जनवरी 1921 को सई नदी के पुल पर किसानों को घेरकर गोलियों से भून दिया गया था। इसकी सूचना मिलने पर पंडित मोतीलाल नेहरू और जवाहरलाल नेहरू जी रायबरेली पहुंचे थे और पीड़ित किसानों से मुलाकात की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments