Friday, May 1, 2026
HomeSportभारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को तीसरे एकदिवसीय में हराकर 2-1 से...

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड को तीसरे एकदिवसीय में हराकर 2-1 से सीरीज जीती

लंदन । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मेजबान इंग्लैंड को तीसरे एकदिवसीय क्रिकेट मैच में 13 रनों से हराकर 2-1 से सीरीज जीत ली है। भारतीय महिलाओं ने इससे पहले टी20 सीरीज भी जीती थी। ये पहली बार है जब महिला टीम ने टी20 और एकदिवसीय दोनो ही सीरीज जीती हैं। भारतीय महिला टीम ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और श्रीलंका के खिलाफ भी इसी प्रकार एकदिवसीय और टी20 सीरीज जीतीं थीं। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर के शतक की सहायता से पांच विकेट पर 318 रन बनाये।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवरों में 305 रन ही बना पायी और उसे हार का सामना करना पड़ा। क्रांति गौड़ ने छह विकेट अपने नाम किए, जबकि श्री चरणी ने दो विकेट लिए। एक विकेट दीप्ति शर्मा को मिला।भारतीय पारी की शुरुआत अच्छी रही। प्रतिका रावल और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 64 रन बनाये। प्रतिका 26, जबकि मंधाना 45 रन बनाकर आउट हुईं।

सलामी बल्लेबाजों के पवेलियन लौटने के बाद हरमनप्रीत ने हरलीन देओल के साथ तीसरे विकेट के लिए 81 रन बनाये। देओल ने 65 गेंदों में 45 रन बनाए। हरमनप्रीत ने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ चौथे विकेट के लिए 110 रन बनाकर भारतीय टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। जेमिमा ने 50 रन जबकि हरमनप्रीत ने 84 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 102 रन बनाये। वहीं मेजबान टीम की तरफ से लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर, चार्ली डीन, सोफी एक्लेस्टोन और लिंसी स्मिथ ने एक-एक विकेट लिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments