पटना । मंगलवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बिहार दौरे पर पटना पहुंचे। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बुके भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ-साथ राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी और मंत्रिगण भी इस स्वागत में उपस्थित रहे। एयरपोर्ट पर हुई इस मुलाकात के दौरान उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के बीच संक्षिप्त संवाद भी हुआ।
उपराष्ट्रपति के आगमन और वीआईपी मूवमेंट को लेकर पटना हवाई अड्डे पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति धनखड़ मंगलवार को मुजफ्फरपुर के एल.एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए थे। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियाँ की।

