Friday, May 1, 2026
HomeNationalयमुना की सफाई और गौ माता की रक्षा करूंगी - सीएम रेखा...

यमुना की सफाई और गौ माता की रक्षा करूंगी – सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली – श्री आदि शंकराचार्य सनातन सेवा संस्थानम फाउंडेशन द्वारा शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती (पुरी पीठाधीश्वर) के 83वें प्रकट्य महोत्सव के अवसर पर तालकटोरा स्टेडियम में राष्ट्रोत्कर्ष दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देशभर से धर्माचार्य, राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वयं शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की भूमि पर भगवान स्वयं प्रकट होते हैं, इसलिए इसे भारत माता कहा जाता है। उन्होंने कहा, जैसे भारत में भारत माता कहा जाता है, वैसे इंग्लैंड में इंग्लैंड माता या इटली में इटली माता नहीं कहा जाता, क्योंकि भारत ईश्वर-अवतारों की भूमि है।

श्रीराम और श्रीकृष्ण जैसे भगवानों ने यहीं जन्म लिया। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत भविष्य में अवश्य ही हिंदू राष्ट्र बनेगा। शंकराचार्य ने नारा दिया, हम भारत को भव्य बनाएंगे, हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा मैं सौभाग्यशाली हूं कि प्रभु स्वयं मुझे दर्शन देने दिल्ली आए। मुख्यमंत्री बनने के बाद मैंने सबसे पहले पूरी जाकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए थे। दिल्ली धन्य हुई है। उन्होंने कहा कि वह यमुना की सफाई, गौ माता की रक्षा और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य करना चाहती हैं। संबित पात्रा ने भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से जुड़ा एक प्रसंग साझा करते हुए बताया कि कुछ दिन पहले दिल्ली में भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा निकाली गई थी।

जैसे मुझे ये पता चला तो मैने अपनी बड़ी बहन रेखा गुप्ता को फोन किया और उन्हें इस बात से अवगत कराया कि तिथि से पहले कही भी यात्रा नहीं निकाल सकते है। मेरी बहन भोली है। उन्हें इस बात का ज्ञात नहीं था। उन्होंने मेरे फोन के तुरंत बाद आर्डर दिया कि तिथि से पहले दिल्ली में कही भी भगवान जगन्नाथ की यात्रा नहीं निकाली जाए। सीएम बेहद संवेदनशील है और भोले स्वभाव की है। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, सांसद बांसुरी स्वराज, सुब्रमण्यम स्वामी आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments