Friday, May 1, 2026
HomePunjabपंजाब में 29 जून तक तेज बारिश की संभावना

पंजाब में 29 जून तक तेज बारिश की संभावना

चंडीगढ़। पंजाब के मौसम में हाल ही में हुई हल्की बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है और तापमान एक बार फिर से बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है और पारा दोबारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। सबसे ज्यादा तापमान फरीदकोट और बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां पारा 42 डिग्री से ऊपर रहा।

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 जून से 29 जून तक राज्य में तेज बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही इन दिनों के दौरान आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है। विभाग की ओर से आज पंजाब के सभी जिलों में बारिश के साथ-साथ पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में तेज आंधी और आसमानी बिजली को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 26 जून को राज्य में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा और उस दिन पूरे राज्य में बारिश, आंधी और तूफान के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments