HomeSportT20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटरों में हैं ये दो...

T20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले क्रिकेटरों में हैं ये दो भारतीय

मुम्बई । भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ियों के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शतक हैं। इसमें कप्तान रोहित शर्मा और आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव है। रोहित के नाम पांच जबकि सूर्या के नाम चार शतक हैं। ऐसे में जून में होने वाले टी20 विश्वकप में भारतीय टीम खिताब की एक प्रबल दावेदार के तौर पर उतरेगी। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इसमें जीत हासिल कर अपने नाम एक आईसीसी खिताब करना चाहेंगे। रोहित के अलावा ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, के नाम भी टी20 में पांच शतक हैं।

ये तीनो ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो कभी भी मैच का रुख मोड़ सकते हैं। मैक्सवेल ने हाल में विंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 में शतक लगाकर रोहित के पांच शतकों की बराबरी की है। सबसे कम पारियों में पांच शतक का रिकार्ड मैक्सवेल के नाम है।  मैक्सवेल ने 102 टी20 अंरराष्ट्रीय की 94 पारियों में 5 शतक लगाये हैं। उनका सबसे अधिक स्कोर नाबाद 145 रन रहा है। मैक्सवेल ने अबतक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2405 रन बनाये हैं और उनके नाम 10 अर्धशतक भी हैं।मैक्सवेल का स्ट्राइक रेट 155.26 का रहा है।

वहीं रोहित ने 151 मैचों की 143 पारियों में 5 शतक लगाये हैं। उनका सबसे अधिक स्कोर नाबाद 121 रन रहा है। उन्होंने इस दौरान 29 अर्धशतक लगाये हैं। आगामी टी20 विश्व कप में रोहित कई और शतक लगा सकते हैं। उनका स्ट्राइक रेट 139.97 का है जबकि औसत 31.79 का है। वहीं सूर्यकुमार ने 60 मैचों की 57 पारियों में 4 शतक लगाये हैं। वह टी20 सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में तीसरे नंबर पर हैं।

सूर्यकुमार ने 10 बार नाबाद रहते हुए 171.55 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। उनकी बल्लेबाजी का औसत 45.55 का रहा है। वहीं हैरान करना वाला नाम चेक गणराज्य के सबावून दाविजी का है। इस खिलाड़ी ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में अबतक 3 शतक लगाये हैं। उन्होंने 31 पारियों में यह रिकार्ड बनाया है। दाविजी का सबसे अधिक स्कोर नाबाद 115 रन रहा है। न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने तीन शतक लगाये हैं पर उन्होंने ये शतक 62 पारियों में लगाये हैं। मुनरो ने 156.44 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं और उनका औसत 31.34 का रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments