HomeHaryana Newsदेश की जनता ने कांग्रेस को नकारा,2029 में कांग्रेस नक्शे पर भी...

देश की जनता ने कांग्रेस को नकारा,2029 में कांग्रेस नक्शे पर भी नहीं दिखाई देगी : CM नायब सैनी

करनाल (संदीप रोहिला) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि 55-60 सालों में देश को बर्बाद करने वाली कांगे्रेस को देश की जनता ने नकार दिया है। इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए वोट मांग रहा है। ऐसे लोगों को देश की जनता कभी नहीं बख्शेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 477 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। 2019 में 421 सीटों पर प्रत्याशी मैदान मेें उतारे। अब 2024 में 272 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार हैं। 2029 में कांग्रेस नक्शे पर भी दिखाई नहीं देगी। सीएम नायब सिंह सैनी सर्राफा बाजार में किशोर नागपाल की ओर से आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

यहां व्यापारियों की ओर से पुष्पगुच्छ, पगड़ी भेंट कर व तलवार भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। सीएम ने किशोर नागपाल की दुकान में बैठकर जूस पिया। इसके अलावा सर्राफ बाजार की कई दुकानों में पहुंचकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पंचायत को चुनने के लिए लोकसभा चुनाव का दौर जारी है। हरियाणा में 25 मई को मतदान होगा। लोकतंत्र के इस पर्व में हरेक मतदाता की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने 10 सालों में देश प्रदेश को मजबूत करने का काम किया है। मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग हर व्यक्ति को मिला है। यही वजह है कि महिलाएं, युवा, किसान व गरीब अब एक ही नारा दे रहे हैं नरेंद्र मोदी की सरकार बनाएंगे लगातार तीसरी बार। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 10 सालों में करनाल का विकास करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

करनालवासियों को सुरक्षा का माहौल मिला। अवैध कालोनियों को वैध करके लाखों परिवारों को लाभ पहुंचाया। उन्होंने कहा कि करनाल के विकास की जिम्मेवारी अब मेरी है। जन सेवा के लिए 24 घंटे तैयार हूं। करनालवासियों के सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा। सीएम ने लोगों से अपील की कि करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल को सबसे अधिक मतों से जितवाकर लोकसभा भेजें। सीएम ने करनाल विधानसभा उम्मीदवार के तौर पर स्वयं के लिए भी वोट मांगें और सभी वादे पूरे करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व मेयर रेणु बाला गुप्ता, जगमोहन आनंद, संजय बठला, युद्धवीर सैनी, रमन अग्रवाल, बिशन सिंह व प्राण जावा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments