HomeNational News प्रियंका गांधी ने संभाली रायबरेली और अमेठी की कमान

 प्रियंका गांधी ने संभाली रायबरेली और अमेठी की कमान

लखनऊ । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अब रायबरेली में भाई राहुल गांधी और अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी एवं गांधी परिवार के वफादार किशोरी लाल शर्मा के चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। प्रियंका गांधी यहां सबसे पहले बूथ स्तर पर चुनाव की समीक्षा करेंगी और दोनों जगहों पारिवारिक रिश्ते को मजबूत करेंगी। प्रियंका गांधी के अमेठी और रायबरेली के कार्यक्रम की जानकारी पार्टी की ओर से नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि प्रियंका इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगी। वो घर-घर जाकर लागों से मुलाक़ात करेंगी और नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों से संवाद करेंगी।

प्रियंका गांधी की 40 सदस्यों की टीम क्षेत्र में पहुंच गई है जो आगे की रणनीति पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी ने दौरान सामाजिक मुद्दों समेत बेरोज़गारी, महंगाई जैसे मुद्दों उठाएंगी और जन-जन से संपर्क किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी 250 से ज्यादा नुक्कड़ सभाएं करेंगी। उनके रुकने के लिए गेस्ट हाउस में इंतजाम किया गया है। प्रियंका गांधी के पहुंचने से पहले प्रदेश की सभी कमेटियों को अलर्ट रहने का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर प्रचार की भी पूरी तैयारी की गई है। तीन मई को जब प्रियंका गांधी केएल शर्मा के नामांकन में आईं थी, तभी उन्होंने इस बात का एलान कर दिया था कि वो 6 मई से इस क्षेत्र में रहेंगी और पूरी कमान संभालेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments