HomeHaryana Newsजनता जांचे-परखे कि कौन उसका हितैषी, भाजपा ने सदैव सेवा की :...

जनता जांचे-परखे कि कौन उसका हितैषी, भाजपा ने सदैव सेवा की : CM नायब सैनी

यमुनानगर (प्रभजीत सिंह ): विपक्षी गठबंधन की न नीति, न नीयत और न ही नेतृत्व है। जितने दल हैं, उतनी बातें हैं। कार्यकर्ताओं की इतनी बेकद्री है कि कांग्रेस का दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली पार्टी छोड़ गया। किसानों के लिए जितने काम भाजपा ने किये हैं, उतना काम किसी ने नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रत्येक वर्ष एमएसपी में वृद्धि की गई। यह शब्द प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को शहर में नगरपालिका के निर्माणाधीन खेल स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह आयोजित रैली में कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा कुरूक्षेत्र उम्मीदवार नवीन जिंदल को रिकॉर्ड मतों से जिताने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं। सही मायनों में उन्होंने गांव, गरीब को न्याय देने का काम किया। कांग्रेस तो सिर्फ दिखावा करती है, जिसने जन हित की हर योजना का विरोध किया है। वे आज न्याय की बात कर रहे हैं, फिर 55-60 साल की सेवा में उन्होंने न्याय क्यों नहीं दिया। देश उनके अन्याय को भूला नहीं है। वे ऐसे हैं जो हालात पर छोड़कर भाग जाते हैं। 2014 में जब भाजपा की सरकार बनी तब किसानों का 266 करोड़ बकाया छोड़ गए, वो हमने चुकाया। हमने गरीबों को घर दिया, हर घर में जल पहुंचाया। जनता जांचे-परखे कि कौन उसका हितैषी है। भाजपा ने सदैव सेवा की है इसलिए अबकी बार 400 पार का नारा सार्थक करना हम सभी का दायित्व है। जिस कश्मीर में सेना में नौकरी कर रहे हमारे गांव के नौजवानों पर पत्थर चलते थे, मोदी जी ने उसे भी बंद करवाया। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि मोदी जी युग पुरुष हैं।

उन्होंने देश और विदेश दोनों में इतने काम किये कि लोग उन्हें विदेश में सुपर मैन पुकारने लगे हैं। उन्होंने कहा कि वे जनता से सुझाव मंगवा रहे हैं, जिसे विजन डॉक्यूमेंट का रूप दिया जाएगा। 2 मई को नामांकन भरने के दिन उसकी घोषणा की जाएगी व सरकार की अनुमति से उन पर काम कर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को अनेक समस्याओं से मुक्त कराया जाएगा। प्रदेश के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने सरकार के काम गिनाते हुए नवीन जिंदल को जिताने की अपील की। रैली के आयोजक पूर्व राज्यमंत्री कर्णदेव काम्बोज ने जातिवादी और सांप्रदायिकता को भड़काने वाले दलों व नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि 25 मई को अपने वोट से प्रदेश की जनता ऐसे नेताओं को कड़ा सबक सिखाएगी।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ईश्वर पलाका, पूर्व विधायक बंताराम वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मंडल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, चेयरमैन धर्म सिंह बंचल, चेयरमैन विपिन कांबोज, मेयर मदन चौहान, हरपाल मारुपुर, देवेंद्र चावला, हरबंस सैनी, रवि मौदगिल, राहुल राणा, पम्मी खेड़ी, जगदीश मेहता, सतीश सैनी, अनुराग कांबोज, संदीप सैनी, एमसी भगवतदयाल कटारिया, मुकेश अरोड़ा मक्की, दीपक मेहता, तासिम खान, नरेंद्र राणा, बीरेंद्र चीमा, अग्नि विजय चौहान, विजय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। भोपाल भाटी, रिंपल सैनी समेत कई नेता भाजपा में शामिल- रादौर रैली में इनेलो के वरिष्ठ नेता व जगाधरी से विधानसभा चुनाव लड़ चुके भोपाल सिंह भाटी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रत्याशी नवीन जिन्दल की उपस्थिति में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ ही धौड़ंग के सरपंच रिंपी सैनी भी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। इस अवसर पर सैनी सभा ने नायब सिंह सैनी और नवीन जिन्दल को सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments