HomeHaryana Newsसमर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत हरियाणा में फिर से खिलेगा कमल : मनोहर...

समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत हरियाणा में फिर से खिलेगा कमल : मनोहर लाल

करनाल (रविन्द्र मलिक) : चुनावों के दृष्टिगत पार्टी को संगठनात्मक दृष्टि से मजबूती प्रदान करने हेतु भाजपा जिला कार्यालय करण कमल में विभिन्न बैठकों का आयोजन किया गया। विधानसभा चुनाव प्रभारियों,ओ बी सी मोर्चा एवं बूथ प्रबंधन व शक्ति केंद्र सम्मेलनों की समीक्षा बैठक में कार्यकर्ताओं को पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा एवं करनाल लोकसभा भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल व संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस मौके पर लोकसभा संयोजक हरविंद्र कल्याण,ओ बी सी मोर्चा अध्यक्ष कर्ण देव काम्बोज,भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

पार्टी की संगठनात्मक बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से 400 सीटें जीतकर भाजपा तीसरी बार सरकार बनाएगी। प्रदेश की सभी 10 सीटें हमारी थी और रहेंगी। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीट और एक विधानसभा सीट पर कमल खिलाएंगे। उन्होंने बूथ प्रबंधन के प्रमुखों से एक-एक कर व्यक्तिगत चर्चा की और हर विषय पर उनका मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं को बूथ जीता-चुनाव जीताज् मंत्र का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के हर बूथ पर अपनी बूथ सरंचना को मजबूत करना है।

कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बूथ की मजबूती के लिए बूथ स्तर बड़ी बडी बैठक ना करके छोटी-छोटी बैठकें की जाए,जिससे कार्यकर्ताओं को आपस में एक दूसरे को समझने में आसानी होती है । उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर जाकर लाभार्थियों से मिलने का काम करें। प्रत्येक बूथ का वर्गीकरण करके उनको मजबूत बनाएं। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बूथ समिति, पन्ना प्रमुख और त्रिदेव के माध्यम से बूथों को सशक्त करने, माइक्रो बूथ मैनेजमेंट, चुनाव मैनेजमेंट व अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम के बलबूते हम हरियाणा में 10 व एक विधानसभा मे कमल खिलाएंगे और तीसरी बार सरकार बनाएंगे। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंत्योदय के सपने को पूरा करने में जुटी है,उन्होंने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया। इन बैठकों में ओबीसी मोर्चा के करनाल व पानीपत जिला के पदाधिकारी व विधानसभाओं के चुनाव प्रभारी एवं बूथ प्रबंधन कमेटी व शक्ति केंद्र सम्मेलनों के लोकसभा प्रमुख से सहप्रमुख व विधानसभा के संयोजक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments