HomeHaryana Newsजन्मदिन पर महादेव के समक्ष नतमस्तक हुए मनोहर लाल

जन्मदिन पर महादेव के समक्ष नतमस्तक हुए मनोहर लाल

करनाल(संदीप रोहिला): हरियाणा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल अपने जन्मदिन के अवसर पर करनाल पहुंचे। इस दौरान वे करनाल के पुराना चौड़ा बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर और प्रथम पातशाही गुरुद्वारा मंजी साहिब में नतमस्तक होने पहुंचे। मनोहर लाल ने शिव मंदिर में जाकर महादेव भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे मंजी साहिब गुरुद्वारा में पहुंचे जहां उन्होंने शीश नवाया। इस दौरान गुरुओं और संतों ने मनोहर लाल को प्रचंड जीत के लिए आशीर्वाद दिया। मनोहर लाल का जगह-जगह स्वागत किया गया और उपस्थित लोगों ने मनोहर लाल को जन्मदिन की बधाई दी।

शिव मंदिर में मनोहर लाल को भगवान शिव की तस्वीर भेंट की गई। गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब में बाबा सुक्खा सिंह व सिख संतों की ओर से मनोहर लाल को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। मनोहर लाल ने संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा के सभी सिक्खों को परिवार मानकर सेवा की है और वह निरंतर समाज की सेवा करते रहेंगे। आज उनका जन्मदिन है और इस अवसर पर जो आशीर्वाद और स्नेह उन्हें मिला है वह उससे अभिभूत हैं। अब जनता के आशीर्वाद से वे सांसद बनकर सेवा करेंगे और देश के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साथ देने का काम करेंगे। इस अवसर पर करनाल लोकसभा संयोजक एवं घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, रंजीता मेहता, निवर्तमान मेयर रेनूबाला गुप्ता, युद्धवीर सैनी मीतू, अशोक भंडारी, मेघा भंडारी, किशोर नागपाल, सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments