HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (31 मार्च,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (31 मार्च,2024)

  Aries /  मेष 

              धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करना आपको बहुत अधिक खुशी और शांति प्रदान करेगा। कोई व्यक्तिगत मामला उलझ जाएं तो शांतिपूर्ण तरीके से उनका समाधान निकालें। कारोबार में हालात बेहतर होंगे। किसी अनुभवी से उचित मदद मिल सकती हैं। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे । शारीरिक और मानसिक थकान से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 9

  Taurus/  वृष

         किसी प्रिय मित्र के साथ मुलाकात हो सकती हैं। इस समय दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें, नई संभावनाएं मिलेंगी। कुछ विपरीत परिस्थितियां बनते कार्यों में रुकावटें भी डालेगी। पैसे का लेनदेन आज टालने का ही प्रयास करें। आप कारोबार में कोई नया प्रयोग अमल कर रहे हैं, तो प्रयासरत रहें। पैरों में सूजन और थकान जैसी समस्या रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

   Gemini | मिथुन

          किसी शुभचिंतक की मदद आपके लिए उम्मीद की किरण लेकर आएगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के उचित फल प्राप्त होंगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य परेशानी का कारण बनेगा। निजी वजह से बिजनेस पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। फिर भी मेहनत और समय निकालकर अपने रुके काम पूरे कर लेंगे। वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंध दोनों ही सौहार्दपूर्ण रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 3

  Cancer| कर्क  

        कहीं फंसा हुआ पैसा आज वापिस में सकता है। किसी सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति और विचार सराहनीय रहेंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास ना करें। तथा अपने विचारों को ही प्राथमिकता दें। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। घर का वातावरण मधुर और खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

  Leo| सिंह 

           घर परिवार संबंधी समस्याओं को सुलझाने में समर्थ रहेंगे। अगर आपका कहीं पैसा अटका हुआ है तो आज उसकी वसूली करने का भी उचित समय है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जुकाम और खांसी जैसी शिकायत रह सकती है।लापरवाही ना करें।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 1

     Virgo | कन्या 

           संतान के करियर संबंधी कोई रुकावट आने से मन खिन्न रहेगा। वर्तमान व्यवसाय में मुनाफा दायक स्थिति बन रही है। नए अनुबंध भी मिलेंगे। नौकरी में किसी प्रोजेक्ट को लेकर कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक रह सकती है। आपसी सामंजस्य द्वारा परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बनी रहेगी।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 4

  Libra | तुला

          स्वयं की सूझबूझ से लिए गए निर्णय के उचित परिणाम हासिल होंगे। घर के किसी सदस्य के विवाहित जीवन को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। कारोबारी मामलों में सुधार होगा तथा रुका पैसा वापस मिल सकता है। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे जिससे संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2

   Scorpio | वृश्चिक

           पारिवारिक लोगों की छोटी-मोटी जरूरतों का ध्यान रखना घर में खुशनुमा माहौल बनाएगा। किसी निकट संबंधी के साथ वाद विवाद की स्थिति बन सकती हैं। महिलाएं अपने कारोबार को लेकर भरपूर मेहनत करेंगी और फायदा भी उठाएंगी। पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य मधुर बना रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी। जुखाम, खांसी,जैसी समस्या परेशान करेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 6

  Sagittarius | धनु 

             आप में हर कार्य को लगन से करने की ललक रहेगी। और अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। व्यवसाय में काम की क्वालिटी में सुधार होने की वजह से आपको अच्छे ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं।। नौकरी में ऑफिशियल यात्रा के कारण निजी काम अधूरे रह सकते हैं। पति-पत्नी में चल रहे मतभेद दूर होंगे। मौसमी बीमारियां जैसे एलर्जी और खांसी, जुखाम हावी हो सकते हैं।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 3

   Capricorn | मकर 

            किसी विशेष समारोह में जाने का निमंत्रण मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपने कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होने से राहत मिलेगी। व्यर्थ की मौज मस्ती और गतिविधियों में समय व्यतीत करने से अपना नुकसान ही करेंगे। कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। घर का वातावरण सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। सिर दर्द और थकान जैसी परेशानी रह सकती है।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 9

   Aquarius | कुंभ

           विशेष लोगों से संपर्क बनने के कारण आपकी विचार शैली में आश्चर्यजनक परिवर्तन आएगा। वर्किंग महिलाएं अपने घर और प्रोफेशन के बीच तालमेल बनाकर रखने में सक्षम रहेगी। घर की गतिविधियों में भी आपका सहयोग बना रहेगा। तथा घर का वातावरण भी सुखद रहेगा। प्रेमी युगल को मुलाकात का अवसर बनेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 5

   Pisces | मीन

          घर में खुशियों के संकेत मिलेंगे । विद्यार्थियों को अपनी किसी कॉम्पिटिशन आदि में सफलता मिलने की भरपूर संभावना है। कारोबार में विस्तार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अनुकूल समय है और अच्छा मुनाफा भी होगा घर में त्यौहार की तैयारी को लेकर चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments