HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (28 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (28 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

           आज लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता समाप्त होगी। घर की व्यवस्था को बनाए रखने में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय भी सफल रहेंगे। व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित फल मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों का अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबदबा रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच सुखद और सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। थकान और कमजोरी की वजह से स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रह सकता है।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8

  Taurus/  वृष

          घर के सदस्यों के साथ विचार विमर्श करना आपके लिए सुकून दायक रहेगा । घर में कुछ अव्यवस्था जैसी स्थिति रह सकती हैं। इसलिए उन पर ध्यान देना आवश्यक है। बिजनेस में परेशानियां रहेंगी। जल्दी ही इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। बच्चों की किसी समस्या को लेकर चिंता रहेगी। बेहतर होगा कि आपसी सूझबूझ से समस्या का हल निकाले। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 8

   Gemini | मिथुन

            आप कई रुके हुए कार्य पूर्ण करेंगे। किसी अपरिचित से मुलाकात द्वारा आपकी किसी समस्या का हल निकल सकता है। आपका पूरा फोकस अपने घर तथा परिवार पर होगा । अचानक ही घर में मेहमानों के आगमन से खर्चों की अधिकता रहेगी। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में आपको कड़ी मेहनत की जरूरत है। पारिवारिक लोगों के साथ आनंद पूर्ण समय व्यतीत होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- बादामी, शुभ अंक- 8

  Cancer| कर्क  

           अपनी योग्यता के अनुसार कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। परिवार को लेकर खास योजनाएं भी बनेंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी कार्य में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। कारोबार में अपनी किसी योजना को कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। घर-परिवार के लिए आपकी जिम्मेदारी पूरी होने से घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता महसूस करेंगे।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3

   Leo| सिंह 

           पारिवारिक व्यवस्था को अनुशासित और शांतिपूर्ण रखने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। आप काफी हद तक इन कार्यों में कामयाब भी रहेंगे। खर्च करते समय बजट को नजरअंदाज न करें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कारोबारी गतिविधियों में सुधार होगा। परिवार में सुख-शांति और प्रेम पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंध में मधुरता रहेगी। जुकाम जैसी परेशानियां रहेंगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 5

   Virgo | कन्या

          आप अपनी गतिविधियों को नया रूप देने के लिए रचनात्मक कार्य करेंगे। मनोबल और आत्मविश्वास बना रहेगा। विवाहित व्यक्तियों का ससुराल पक्ष से मनमुटाव होने की स्थिति बन रही है। पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात यादों को ताजा करेगी। व्यवसायिक दृष्टि से समय अनुकूल है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 6

  Libra | तुला

            आज लिया हुआ महत्वपूर्ण निर्णय भविष्य में लाभदायक साबित होगा। लंबे समय से चल रही चिंता से राहत मिलेगी।बच्चों को आपके सहयोग की जरूरत होगी, इसलिए कुछ समय उनके लिए भी निकालें। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव संबंधी जो योजनाएं हैं, वह क्रियान्वित होंगी। मेहमानों के आने से घर में उत्सव भरा वातावरण होगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2

   Scorpio | वृश्चिक

           घर में खास रिश्तेदारों के आने से चहल-पहल और व्यस्तता रहेगी। आप अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं, उसमें आप सफल होंगे। आपका सहज और संयमित स्वभाव आपका मान-सम्मान बनाए रखेगा। कारोबार में भागा-दौड़ी बनी रहेगी। दोपहर बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान होगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 5

    Sagittarius | धनु 

             घर में नई वस्तुओं की खरीदारी संभव है। अपनी योग्यताओं और क्षमताओं को लोगों के समक्ष जाहिर करने का समय है। रुपए-पैसों से संबंधित मामलों को लेकर कहासुनी हो सकती है, इस वजह से रिश्तों में कड़वाहट आएगी। आय के नए स्त्रोत भी खुलेंगे। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोक-झोंक हो सकती हैं जो कि समय रहते समाप्त भी हो जाएगी। सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- नीला,शुभ अंक- 4

   Capricorn | मकर 

            कारोबारी व्यवस्था में सुधार होगा, मुनाफा भी अच्छा रहेगा। समस्या का समाधान मिलने से विद्यार्थियों और युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर भूमि निवेश संबंधी कोई योजना है तो उस पर तुरंत अमल करें, क्योंकि ये निवेश आपके लिए भाग्योदय कारक रहेगा। मित्रों से मुलाकात होगी। पति-पत्नी व्यस्तता की वजह से घर पर समय नहीं दे पाएंगे। सेहत ठीक रहेगी ।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 4

  Aquarius | कुंभ

        नजदीकी रिश्तेदारों के साथ पारिवारिक मेल-मिलाप होगा। काफी समय बाद सबसे मिलने से तनावमुक्त और आनंदित महसूस करेंगे।। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। कर्मचारियों के साथ आपका विश्वास और प्रेम बनाए रखने से परेशानियां कम होंगी। घर के मामले में ज्यादा हस्तक्षेप न करें। इससे उचित व्यवस्था बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- हरा,शुभ अंक- 7

  Pisces | मीन  

           घर के रखरखाव के कार्यों में उचित समय व्यतीत होगा। वित्तीय मामलों में ध्यान केंद्रित करें। आज आपको अपने किसी विशेष प्रयास में सफलता मिलने वाली है। प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों को कोई समाचार मिल सकता है। इस समय फाइनेंस संबंधी कोई निर्णय न लें। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। चिंता न करें।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 1

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments