HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (23 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (23 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

           आपको किसी काम में शानदार सफलता मिल सकती है, इसलिए हर काम बहुत सोच-समझकर और मन लगाकर करें। घर में संबंधियों के आगमन से व्यस्तता रहेगी। लेनदेन के कार्यों में खासतौर से सावधानी बरतें। कारोबारी गतिविधियां बेहतर होंगी। जीवनसाथी व पारिवारिक लोगों का सहयोग आपकी मनोबल को बनाकर रखेगा। घर में शांतिपूर्ण तथा सुकून भरा वातावरण रहेगा। जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या रहेगी।

शुभ रंग- भूरा, शुभ अंक- 6

  Taurus/  वृष

          किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। कोई सरकारी काम चल रहा है, तो किसी महत्वपूर्ण इंसान की मदद से फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। मित्रों के व्यवहार को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को स्थान परिवर्तन की खबर मिल सकती है। घर में मेहमानों के आगमन से मस्ती भरा माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

   Gemini | मिथुन

           अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता आने की संभावना है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच द्वारा अन्य कार्य योजनाबद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे। थकान और तनाव की वजह से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त रह सकती हैं। कार्यक्षेत्र में स्टाफ और कर्मचारियों की मदद से अच्छी व्यवस्था रहेगी। पति-पत्नी एक दूसरे का सम्मान करें तथा संबंधों में मधुरता बनाए रखें। खासी की समस्या बढ़ेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 9

   Cancer| कर्क  

          अध्यात्म तथा धर्म-कर्म में रुचि आपके व्यवहार को बहुत ही पॉजिटिव बनाएगी। खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। इस समय व्यवसाय संबंधी कोई भी खास निर्णय को क्रियान्वित करने से पहले सलाह-मशवरा कर ले। ऑफिस के कार्य समय पर पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी का परिवार की देखभाल में पूर्ण सहयोग रहेगा। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 4

  Leo| सिंह 

           आपकी आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। निकट संबंधियों का कुशलक्षेम जानने के लिए फोन द्वारा उनके संपर्क में रहें, इससे आपसी विचारों का आदान-प्रदान सब को सुकून देगा। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करनी पड़ सकती है। कारोबार में बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।पारिवारिक सदस्यों के बीच एक दूसरे के प्रति सहयोग और प्रेम की भावना रहेगी। सेहत ठीक रहेगीक।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3

  Virgo | कन्या

           आज अचानक रुका हुआ पैसा मिल सकता है। सिर्फ दिल की बजाय दिमाग की आवाज को प्राथमिकता दें। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहे खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। व्यवसायिक कार्यों को पूरा करने के लिए लोन लेने जैसी स्थिति बन सकती हैं। पारिवारिक जीवन पर अपनी व्यवसायिक परेशानियों को हावी ना होने दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 2

  Libra | तुला

         संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में उत्सव भरा वातावरण रहेगा। आपका सोच-समझकर लिया गया कोई भी निर्णय भविष्य में नए रास्ते खोलेगा। सिर्फ घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। घर में मेहमानों के आगमन से आपके व्यक्तिगत कार्यों व्यवधान रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां आएंगी। खांसी, जुखाम तथा गला खराब होने जैसी दिक्कत रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 7

   Scorpio | वृश्चिक

             सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जिससे कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आज के लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे परंतु उनकी यह साजिश विफल रहेगी। घर के वरिष्ठ तथा बुजुर्ग लोगों की सलाह पर अवश्य ध्यान दें। नौकरी में उचित कार्य क्षमता के बल पर आपकी पदोन्नति भी सुनिश्चित है । दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6

    Sagittarius | धनु 

             रुकी हुई पेमेंट मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। विद्यार्थियों की अपनी पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बनी रहेगी। किसी विशेष कार्य को लेकर मनोनुकूल परिणाम ना मिलने से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। किसी उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा भी सामने आएगा। पति-पत्नी के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। थकान की वजह से ब्लड प्रेशर संबंधी समस्या दिक्कत हो सकती है।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 5

   Capricorn | मकर 

          लाभदायक अनुबंध अथवा संपर्क स्थापित होंगे। किसी की मदद से प्रॉपर्टी संबंधी समस्या हल हो सकती है। आप अपने व्यक्तिगत कार्यों की वजह से आज व्यवसाय में ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसकी वजह से आपके महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति बनेगी। कभी-कभी घर में कलह होने की वजह से तनाव रह सकता है।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 9

  Aquarius | कुंभ

          संतान प्राप्ति के लिए इच्छुक लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों में मनोबल तथा आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। प्रभावशाली जनसंपर्क स्थापित होंगे। समस्याओं से घबराने की बजाय उनका समाधान ढूंढे। आर्थिक गतिविधियां मध्यम पडऩे की वजह से चिंता रह सकती है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात बीती यादों को ताजा करेगी। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 4

   Pisces | मीन  

            आज आपका कोई पारिवारिक मामला सुलझ सकता है। कारोबार में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। कोई भी ऑफिशियल काम करते समय पेपर संबंधी गड़बड़ी होने की आशंका है। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ शॉपिंग और मनोरंजन आदि में खुशनुमा समय व्यतीत होगा आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको पूर्णता स्वस्थ रखेंगे। मानसिक रूप से भी आप प्रफुल्लित महसूस करेंगे।

शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 1

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments