HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (21 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (21 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

            आप बहुत ही सुकून और शांति महसूस करेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में अधिकतर समय व्यतीत होगा। युवाओं को कोई करियर संबंधी शुभ सूचना मिल सकती हैं। बिजनेस में समस्या आने पर तुरंत किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद मिलेगी। ऑफिस में आप पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आ सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। खांसी, जुकाम जैसी दिक्कत महसूस हो सकती है।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक-1

  Taurus/  वृष

          सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करें, सफलता अवश्य मिलेगी। किसी भी भविष्य संबंधी योजना पर अभी कार्य स्थगित रखें। काम की अधिकता आपको दिमागी और शारीरिक रूप से थका सकती हैं। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक से संबंधित कार्यों में बहुत ही सावधानी रखें। पारिवारिक समस्याओं को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाएं। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 3

   Gemini | मिथुन

           संपर्क सूत्रों के माध्यम से कोई सुखद समाचार मिलेगा। उचित सफलता मिलने से उत्साह की वजह से आप थकान भी भूल जाएंगे। युवा वर्ग को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। किसी नजदीकी संबंधी से वाद-विवाद की आशंका है। बिजनेस में बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। किसी पारिवारिक सदस्य की उपलब्धि को लेकर घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। ज्यादा मेहनत की वजह से थकान महसूस करेंगे।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 4

   Cancer| कर्क  

           घर तथा बाहर दोनों जगह आपका मान-सम्मान बना रहेगा। ईश्वरीय सत्ता पर विश्वास रखें। आपकी बुद्धिमत्ता तथा व्यापारिक सोच से लाभ के नए स्त्रोत बनेंगे। कभी-कभी गलतफहमियो की वजह से भाई बहनों के संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। अपनी पारिवारिक व्यवस्था को उचित बनाकर रखें तथा अपने दायित्वों को पूरा करें। तनाव और चिंता से बीपी की समस्या बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- मूंगिया, शुभ अंक- 2

  Leo| सिंह 

             पिछले कुछ समय से चल रही उथल-पुथल भरी दिनचर्या से से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में जरूर लगाए। सरकारी नियमों के प्रति लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती हैं। कोई पुराना वाद-विवाद उठने से स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा। आपसी प्रेम और सामंजस्य की भावना भी रहेगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 1

  Virgo | कन्या

            प्रभावशाली लोगों के सानिध्य में रहने से आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा।धार्मिक अथवा समिति संबंधी कार्यों में अपना योगदान देने का मौका मिलेगा। गुस्से और आवेश जैसी परिस्थितियों से दूर रहे। किसी खास मित्र के साथ मुलाकात हो सकती हैं। व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य बनी रहेंगी। किसी खास मित्र के साथ मुलाकात हो सकती हैं। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 8

   Libra | तुला

            सामाजिक गतिविधियों में आपका सहयोग आपको पहचान और मान-सम्मान प्रदान कर रहा है। आपकी प्रतिभा तथा क्षमताएं लोगों के सामने उजागर होगी। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। कारोबार में दौड़-धूप की स्थिति बनी रहेगी। पति-पत्नी के संबंध में खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेंगी। गैस व पेट दर्द संबंधी शिकायत रहेगी ।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 1

   Scorpio | वृश्चिक

          अनुभवी लोगों के साथ समय व्यतीत करना और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेना आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएगा। युवाओं को अपनी मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आपके अपने ही कुछ मित्र आपकी परेशानी का कारण बनेंगे। कारोबारी संपर्कों के द्वारा आपको व्यवसाय बढ़ाने संबंधी उत्तम जानकारी प्राप्त होगी। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे। सिर दर्द की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 6

   Sagittarius | धनु 

              कई प्रकार की गतिविधियों में आप की व्यस्तता बनी रहेगी। साथ ही परिवार के सदस्यों का सहयोग भी आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलेगी। संबंधियों के साथ कोई वाद-विवाद होने की स्थिति में आप शांत बने रहें। नौकरीपेशा व्यक्ति ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को दूर ही रखें।पारिवारिक मामलों में अपना ही योगदान अवश्य दें। एसिडिटी और पेट खराब होने जैसी समस्या रहेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 6

   Capricorn | मकर 

           कोई धार्मिक यात्रा संबंधी योजना बनेगी। घर परिवार में मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। ससुराल पक्ष के साथ चल रही कोई नाराजगी आज दूर हो जाएगी। छोटी-मोटी परेशानियों को नजरअंदाज रखें। अपने किसी व्यक्तिगत कार्य में रुकावट आने से मानसिक तनाव हावी रह सकता है। कारोबारी महिलाओं के सामने कुछ चुनौतियां रह सकती हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 3

   Aquarius | कुंभ

           घर में सुख-शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेगा।कुछ परोपकार जैसे कार्यों में भी आपकी रुचि रहेगी। नजदीकी यात्रा भी संभव है। रिश्तेदारों तथा दोस्तों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करने से संबंधों में मजबूती आएगी। वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मंदी का असर आपके व्यवसाय पर भी दिखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी मधुरता बढ़ेगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 7

  Pisces | मीन  

             आपको आज कोई शुभ सूचना मिलेगी। किसी अन्य व्यक्ति के परामर्श और योगदान से आपको कोई खास निर्णय लेने में आसानी होगी। अनावश्यक खर्चों पर काबू रखें। व्यवसायिक मामलों में कोई भी निर्णय बहुत ही सोच-समझकर ले। नौकरी में अपने अधिकारियों से मार्गदर्शन मिलता रहेगा। परिवारजनों के साथ कुछ समय गुजारना घर के वातावरण में सकारात्मकता लाएगा। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रह सकती हैं।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 1

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments