HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (20 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (20 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

         घर के किसी सदस्य के विवाह को लेकर मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। कभी-कभी लापरवाही के वजह से कुछ लोगों को परेशानी भी हो जाती है। जमीन-जायदाद संबंधी के मामले में फैसले लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह जरूर लें। पति-पत्नी दोनों ही व्यस्तता की वजह से घर पर समय नहीं दे पाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3

  Taurus/  वृष

          इस समय महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर पैसा लगाना भविष्य में बहुत अधिक फायदेमंद साबित होगा। आपके कुछ मित्र गण या नजदीकी लोग नाराज हो सकते हैं। परिवार वालों के आपसी सामंजस्य से संबंधों में निकटता आएगी। पिछले कुछ समय से आपने व्यवसाय में जो बदलाव किए हैं, उसका उचित परिणाम मिलेगा। ऑफिस में व्यवस्थित माहौल रहेगा। शारीरिक और मानसिक थकान रह सकती है।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6

   Gemini | मिथुन

          किसी पुराने मित्र के मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा।आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में अथवा किसी आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें, इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। बिजनेस की व्यवस्था को लेकर कोई योजना है, तो उस पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। पारिवारिक सुखद और शांति से परिपूर्ण रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 6

  Cancer| कर्क  

         आपकी सफलता का कोई द्वार खुलने वाला है, जिससे आपकी कोई चिंता भी दूर होगी। आपको अपने अंदर मानसिक शांति व भरपूर ऊर्जा महसूस होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी मिलेगा। नौकरी और बिजनेस में आपका प्रभाव बढ़ेगो। नौकरीपेशा लोगों पर काम को लेकर अधिकारियों का रहेगा। पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 7

  Leo| सिंह 

           आपको आज कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी, जो कि बहुत ही लाभदायक साबित होगी। गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें तथा उचित बजट बनाकर चलें। किसी पारिवारिक मसले को लेकर भाई-बहनों के साथ कहासुनी हो सकती हैं। इनकम सामान्य रहेगी। सरकारी सेवारत लोग अतिरिक्त कार्यभार के वजह से तनाव में रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 3

   Virgo | कन्या

         आपका मनोरंजक कार्यों में सुखद समय व्यतीत होगा। घर के किसी सदस्य के विवाह संबंधी बेहतर रिश्ता आने की संभावना है। व्यवसायिक कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोग राजनीतिक गतिविधि का शिकार हो सकते हैं। मित्रों तथा संबंधियों के साथ मेल मुलाकात के अवसर बनेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- बैंगनी, शुभ अंक- 3

  Libra | तुला

        घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाएं बनेंगी। अनावश्यक खर्चों में काबू पाने से आर्थिक स्थिति में उधार आएगा।बुजुर्गों का मान-सम्मान व आदर बनाकर रखें। उनका आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक करेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का नकारात्मक रवैया परेशान कर सकता है। गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया बिगड़ सकती हैं।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3

   Scorpio | वृश्चिक

           इस समय अतिरिक्त आय की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। कुछ समय से चल रही किसी चिंता अथवा तनाव से आज कुछ राहत मिलेगी। किसी मित्र अथवा संबंधी की व्यक्तिगत समस्या को लेकर परेशान रहेंगे। व्यवसायिक स्थल का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। घर में सदस्यों का अपने अपने कार्यों के प्रति समर्पण आपकी जिम्मेदारियों को कम करेगा। जुकाम आदि जैसी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8

   Sagittarius | धनु 

          विद्यार्थियों की किसी विषय को लेकर चल रही समस्या हल होगी। अपने पारिवारिक और व्यवसायिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता भी आ सकता है। घर-परिवार में खुशनुमा और सामंजस्य पूर्ण वातावरण रहेगा। स्वास्थ्य से संबंधित कोई भी चिंता करने जैसी कोई बात नहीं है।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2

   Capricorn | मकर 

           भाग्य मेहरबान रहेगा। आपकी योग्यता व काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। आपकी उपलब्धियों को लेकर चर्चाएं रहेंगी। अचानक ही कोई ऐसा खर्चा आएगा कि जिन पर कटौती करना नामुमकिन रहेगा। बड़े बुजुर्गों के प्रति सेवा भाव और देखभाल आपके पारिवारिक जीवन में सौभाग्य लाएगा। गिरने या चोट लगने जैसी आशंका बनी हुई है। ध्यान रखें।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 5

    Aquarius | कुंभ

            किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त होगा । किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित होगी। इस समय मेहनत अधिक और लाभ कम जैसी स्थिति रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को स्थानांतरण संबंधी कोई खुशखबरी मिल सकती है । पति-पत्नी के बीच कुछ तकरार रहेगी। नसों में खिंचाव की वजह से दर्द जैसी स्थिति रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 9

    Pisces | मीन  

           किसी खास आयोजन अथवा गेट-टूगेदर संबंधी गतिविधियों में आपके विचारों को प्राथमिकता मिलेगी। किसी भी फाइनेंस संबंधित गतिविधि में बहुत अधिक सावधानी बरतें। कारोबारी गतिविधियों में और अधिक सुधार आएगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ भी कुछ समय जरूर व्यतीत करें, इससे संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 8

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments