HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (19 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (19 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

            संतान की किसी उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में खास मेहमानों के आने से काफी व्यस्तता बनी रहेगी। विद्यार्थियों को अपने परिश्रम के अनुरूप उचित परिणाम ना मिलने से आत्म बल में कमी आ सकती है। बिजनेस में बनते कामों में रुकावटें आ सकती हैं। पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ गलतफहमियां उत्पन्न होगी। किसी तरह का इन्फेक्शन होने की आशंका है।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 7

  Taurus/  वृष

         वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा। कोई भी नई शुरुआत करने के लिए समय बहुत अनुकूल है। साथ ही प्रभावशाली लोगों का भी सानिध्य और सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह की आवाजाही करना समय और पैसे का नुकसान ही है। बिजनेस के काम व्यवस्थित रहेंगे। अपनी भावनाओं को संतुलित और संयमित रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने आप में आत्म बल की कमी महसूस करेंगे।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 8

   Gemini | मिथुन

          किसी पूर्व योजना को क्रियान्वित कर लें। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों और मित्रों के लिए समय निकाल लेंगे। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। कुछ लोग आपके काम की नकल भी कर सकते हैं। वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे तथा घर में खुशी भरा माहौल रहेगा। घुटनों तथा जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 3

  Cancer| कर्क  

          प्रॉपर्टी अथवा घर की सुविधा की चीजों की खरीदारी पर ज्यादा समय बीतेगा। बच्चों को आपके मार्गदर्शन में कोई विशेष सफलता हासिल हो सकती हैं। नकारात्मक लोग आपकी मान-हानि और अपमान का कारण बन सकते हैं। बिजनेस में कुछ नया करने की योजना है तो उस पर पूरा ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 4

  Leo| सिंह 

          किसी नजदीकी संबंधी के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। दूसरों के मामले में बिना वजह हस्तक्षेप ना करें। अन्यथा इसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यवसाय में महत्वपूर्ण आर्डर मिलेंगे। वैवाहिक संबंधों में मनमुटाव रह सकते हैं। जिसका असर घर की व्यवस्था पर भी पड़ेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- बैंगनी, शुभ अंक- 9

   Virgo | कन्या

           आज कोई ऐसी सुखद घटना घट सकती है, कि आप खुद आश्चर्यचकित रह जाएंगे। आपको किसी ईश्वरीय शक्ति का आभास होगा। किसी भी विशेष मुद्दे पर वार्तालाप करते समय यह ध्यान रखें कि भाइयों के साथ संबंधों में कटुता ना बढ़े। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम के प्रति समर्पित रहेंगे। घर में किसी खास व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 1

  Libra | तुला

          प्रॉपर्टी संबंधी किसी प्रकार का कार्य करने के लिए आज का दिन उत्तम है। घर के रखरखाव संबंधी शॉपिंग में दिल खोलकर खर्च करेंगे। युवाओं को मन मुताबिक सफलता ना मिलने से धैर्य बनाकर रखने की जरूरत है। कोई सरकारी रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। परिवारजनों का उचित सहयोग रहेगा। अस्वस्थता की वजह से कुछ थकान व आलस जैसी स्थिति महसूस करेंगे।

शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 8

   Scorpio | वृश्चिक

          युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखने से आर्थिक समस्या से निजात मिलेगी। मानसिक सुकून पाने के लिए कुछ समय एकांत अथवा किसी धर्म स्थल पर जरूर व्यतीत करें। व्यवसाय बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, तो उससे जुड़ी जानकारी हासिल करना जरूरी है। वैवाहिक जीवन में आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। गैस व एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 5

   Sagittarius | धनु 

          इस समय अपने वित्तीय योजना संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। यह आपके भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। किसी की बातों में आकर आप दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। संतान पक्ष को लेकर भी कोई चिंता रह सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोग पब्लिक के साथ अच्छे से पेश आएं। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक तथा खुशनुमा रहेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 3

   Capricorn | मकर 

          युवाओं को किसी अनुभवी तथा प्रतिष्ठित व्यक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। इस समय व्यवसायिक स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत वाला दिन रहेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगी। ब्लड प्रेशर संबंधित समस्या बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

    Aquarius | कुंभ

        आपका पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला हल होगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर गंभीर रहेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। बिजनेस कार्य प्रणाली सामान्य रहेगी और मेहनत की अधिकता रहेगी। घर की व्यवस्था में सुधार आएगा प्रेम संबंधों में नजदीकियां आएंगी। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 1

    Pisces | मीन  

         आज आपको मन में चल रहे सवालों के जवाब मिल सकते हैं। नए काम की शुरुआत की योजनाएं भी बनेगी। युवा वर्ग अपनी किसी गतिविधि में नाकामयाबी को लेकर घबराने की बजाय पुन: प्रयास करें। कार्यस्थल पर अत्यधिक मेहनत और समय देने की जरूरत है। दांपत्य संबंधों में चल रहे मनमुटाव का प्रभाव पारिवारिक व्यवस्था पर न पडऩे दे। किसी प्रकार का इंफेक्शन हो सकता है ।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments