HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (18 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (18 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

        अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का उत्तम समय है। व्यस्तता के बावजूद अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए समय निकाल लेंगे। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक यात्रा का मौका मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर कुछ कहासुनी रहेगी। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या उठ सकती है ।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 5

  Taurus/  वृष

          पिछले कुछ समय से रिश्तेदारों के बीच चल रहे गिले-शिकवे आपकी मध्यस्थता और सूझबूझ से दूर हो जाएंगे। खर्चों की अधिकता परेशान कर सकती हैं। पड़ोसियों के साथ भी किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। घर के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप करना ठीक नहीं है। बेवजह तनाव की स्थिति बन सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 3

   Gemini | मिथुन

         युवाओं को करियर में कोई नया अवसर मिलने से राहत मिलेगी। आपको किसी खास सभा में जाने का मौका मिल सकता है। कुछ लोग जलन की भावना से आपके लिए नकारात्मक परिस्थितियां बना सकते हैं। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। विवाहित संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंध भी मर्यादा पूर्ण रहेंगे। एसिडिटी अथवा मुंह में छाले जैसी समस्या रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 2

  Cancer| कर्क  

          आपका सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा तथा पहचान भी बढ़ेगी। मेहमानों की अधिक आवाजाही से आपको अपने व्यक्तिगत कार्यों को व्यवस्थित करने में थोड़ी दिक्कतें रहेगी। भाई-बहनों के बीच में मतभेद बढऩे की आशंका है। इसका कारण अपने गुस्से पर काबू ना रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों पर अधिकारियों का दबाव और तनाव रहेगा। दांपत्य संबंध सुखद रहेंगे । सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6

  Leo| सिंह 

           किसी नजदीकी संबंधी के साथ बने हुए खराब संबंधों में दोबारा मधुरता आएगी। व्यवसाय में महत्वपूर्ण आर्डर मिलेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध मधुर रखें। अचानक ही कोई रुकी हुई पेमेंट आने से अथवा कोई खास काम बन जाने से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। आपकी थकान और तनाव को दूर करने के लिए पारिवारिक लोग आपकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

   Virgo | कन्या

         युवाओं को करियर से संबंधित कोई सूचना मिलेगी। राजनीतिक लोगों से मुलाकात आपकी लोकप्रियता को बढ़ाएगी। बिजनेस में नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। कामयाबी भी मिलेगी। पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। दोस्तों या नजदीकी रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनजान न रहें। पीठ पीछे आपको कोई नुकसान पहुंचा सकता है। घर के किसी सदस्य की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से चिंता रह सकती है।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6

  Libra | तुला

         किसी अविवाहित सदस्य के लिए उचित रिश्ता आने की संभावना है। आपको अपने प्रयत्नों में सफलता प्राप्त होगी। बिना सोचे-समझे उधार संबंधी कोई भी गतिविधि ना करें। व्यवसाय संबंधी सभी निर्णय खुद ही ले और उन पर अमल करें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऊपर आज कार्यभार की अधिकता रहेगी। दांपत्य संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। सेहत के प्रति सचेत रहें तथा खान पान का ध्यान रखें।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 8

   Scorpio | वृश्चिक

       घर के रखरखाव संबंधी वस्तुओं के लिए शॉपिंग होगी। आज प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी चल रही कोई डील फाइनल हो सकती है। कोई अप्रिय या अशुभ समाचार मिल सकता है। जिसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। ऑफिस का काम करते समय ध्यान रखें, छोटी सी गलती आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति उचित सहयोग बना रहेगा। गले में इंफेक्शन अथवा खराश जैसी स्थिति में रह सकती है।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 6

    Sagittarius | धनु 

         किसी नजदीकी मित्र के मुश्किल समय में उसकी मदद करना आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता लाएगा। बच्चे की किलकारी संबंधित भी कोई शुभ सूचना मिल सकती हैं।कोई पारिवारिक समस्या हल होने से राहत मिलेगी। बिजनेस का रुका हुआ काम दोबारा शुरू हो सकता है। कोई व्यवसायिक अथवा ऑफिशियल टूर संबंधी भी प्रोग्राम बनेगा। वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 3

  Capricorn | मकर 

          आपके आज कई कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के मांगलिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना खुशी देगा। कोई भी निर्णय इमोशनल होकर ना ले। बनते कार्यों में विघ्न पडऩे से आपको चिंता रह सकती है। व्यवसाय में कुछ नया काम शुरू करने के लिए स्थितियां अभी पक्ष में नहीं है। कुछ समय घर परिवार के लिए अवश्य निकालें। इससे आपसी प्रेम-प्यार और अधिक बढ़ेगा। दिमागी थकान महसूस होगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 9

   Aquarius | कुंभ

          दोस्तों व परिवार के साथ कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे, जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्य करने का उचित समय है। इस समय नौकरी में परिस्थितियां बहुत अनुकूल बनी हुई है ऑफिस में शांतिपूर्ण तथा पॉजिटिव वातावरण बना रहेगा। पति-पत्नी में आपसी संबंध सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका के मुलाकात के अवसर बनेंगे। जोड़ों तथा घुटनों में दर्द की समस्या परेशान करेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 5

  Pisces | मीन  

           आज अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपकी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। युवाओं का करियर से जुड़ी समस्याओं का काफी हद तक निवारण होगा। सरकारी सेवारत लोग अत्यधिक कार्यभार की वजह से कुछ तनाव में रहेंगे। पति-पत्नी के बीच पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। थकान की वजह से सर्वाइकल और गर्दन में दर्द की समस्या बढ़ेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 8

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments