HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (17 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (17 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

            आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। भूमि संबंधी कामों में निवेश करने की प्लानिंग चल रही है, उस पर अमल करें। किसी बाहरी व्यक्ति अथवा पड़ोसी के साथ वाद-विवाद या अनबन जैसी स्थिति बन रही है। बिजनेस में लेनदेन करते वक्त पक्के बिल का इस्तेमाल करें, वरना भविष्य में परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी अथवा परिवार जनों की सलाह के लिए वरदान साबित होगी। अत्यधिक काम की वजह स्वभाव में चिड़चिड़ापन महसूस होगा।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 8

  Taurus/  वृष

            विद्यार्थियों तथा युवाओं को कोई बेहतरीन उपलब्धि मिलने के योग बने हुए हैं, इसलिए पूरी मेहनत से तैयारी करें। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा एकांत स्थल पर समय व्यतीत करने से शांति मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी किसी बात को लेकर चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। बिजनेस में आपकी कार्य क्षमता और काबिलियत से कामयाबी मिलेगी। वैवाहिक संबंध मधुर रहेंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6

   Gemini | मिथुन

            घर परिवार संबंधी सुख साधनों पर पैसा खर्च करके खुशी मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। जिससे शांति और सुकून महसूस करेंगे। रुपए-पैसे के लेन-देन संबंधित मामले में किसी पर भी सावधानी बरतें। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त संबंधी कोई कार्य भी हल हो जाएगा। दांपत्य संबंधों में उचित सामंजस्य प्रेम व्यवहार बना रहेगा। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2

  Cancer| कर्क  

          आप खुद में भरपूर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए युवाओं को अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी वरिष्ठ व्यक्ति से सलाह लेना जरूरी है। कारोबारी गतिविधियों में वृद्धि होगी, परंतु ज्यादा मुनाफा की उम्मीद ना रखें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पेट संबंधी समस्या हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 5

  Leo| सिंह 

           आप अपनी अन्य जिम्मेदारियों को एक बड़ी सहजता से निपटा लेंगे। विद्यार्थियों के किसी सब्जेक्ट को लेकर चल रही समस्याएं दूर होंगी। आज कुछ खास लोगों के साथ मिलने का मौका मिलेगा पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला लेते समय जोश की बजाय होश से काम ले।कारोबार संबंधी किसी योजना को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है।पति-पत्नी का एक दूसरे के प्रति विश्वास संबंधों को मजबूत बनाए रखेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 1

   Virgo | कन्या

           परिवार में सुख-शांति बनाकर रखना आपके लिए प्राथमिकता रहेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करेगा। कोई सरकारी मामला अटका हुआ है तो उसे आज सुलझा लेना उचित होगा।नौकरी में काबिलियत के दम पर आपको खास प्रोजेक्ट मिल सकता है। सिर्फ अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है। परिवार में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 2

  Libra | तुला

           अपने कार्यों के प्रति जी जान से जुट जाएं, सफलता अवश्य मिलेगी। जरूरतमंद लोगों की सहायता करना आपको आत्मिक खुशी देगा। परिवार के साथ मनोरंजक प्रोग्राम भी बनेंगे। मामा पक्ष के साथ संबंधों को मधुर रखें। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा । पति-पत्नी के आपसी सामंजस्य से घर में हंसी-खुशी भरा माहौल रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए अच्छे रिश्ते आने की पूरी संभावना है।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

   Scorpio | वृश्चिक

          काफी समय से चल रही कोई दुविधा दूर होने से सुकून मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका मान-सम्मान बना रहेगा। अगर लोन के लिए प्रयासरत है, तो आज यह समस्या हल हो जाएगी।युवाओं को सरकारी विभाग में नौकरी मिलने की संभावना है।परिवार जनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव बढ़ेंगे। नसों में खिंचाव तथा दर्द से परेशान रहेंगे।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 9

    Sagittarius | धनु 

              किसी नजदीकी संबंधी का रुका हुआ कार्य आपके प्रयासों से हल हो सकता है। परंतु खुद के मामले में दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपनी योग्यता और क्षमता पर विश्वास रखें। व्यवसाय संबंधी नई योजनाओं को आकार देने का उत्तम समय है। रूपए-पैसे के मामले में सभी निर्णय स्वयं ही लें। दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। सरकारी नौकरी में कोई विशेष अथॉरिटी मिलेगी। घर की व्यवस्था को लेकर कुछ तनाव रह सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 8

  Capricorn | मकर 

          आपको आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात करने का मौका मिलेगा । युवाओं को किसी कॉम्पिटिशन में सफलता मिलने से नौकरी की प्राप्ति संभव है।परिवार संबंधी किसी भी मुद्दे को धैर्य और शांति से सुलझाएं। कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी, हालांकि बीच-बीच में कुछ परेशानियां अवश्य आएंगी।जीवनसाथी तथा परिवारजनों के सहयोग से घर में उचित व्यवस्था बनी रहेगी। खांसी, जुकाम तथा बुखार की स्थिति रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 3

   Aquarius | कुंभ

           किसी नजदीकी संबंधी के साथ मतभेद दूर होने से संबंधों में सुधार आएगा। घर के वरिष्ठ लोगों के सानिध्य और मार्गदर्शन से कोई खास कार्य संपन्न होगा। किसी भी परिस्थिति में अपने ऊपर तनाव ना हावी होने दें तथा अपना मनोबल बनाए रखें। मशीनरी आदि से संबंधित कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। घर में व्यवस्थित और अनुशासित वातावरण रहेगा। एसिडिटी और कब्ज की वजह से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

  Pisces | मीन  

          आपके मधुर व्यवहार से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे । घर में वास्तु संबंधी नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मकता आएगी। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। बिजनेस में नए मौके मिलेंगे और नई शुरुआत का भी योग है। दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। कोई यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा। छोटी-मोटी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments