HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (16 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (16 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

          आप अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। विद्यार्थी वर्ग का ध्यान बाहरी गतिविधियों तथा मौज मस्ती में लगा रहेगा। बिजनेस प्रोजेक्ट पर चल रहे कामों में सुधार होगा। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य के द्वारा घर का माहौल सुखद बनाकर रखेंगे। सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 5

  Taurus/  वृष

         कुछ समय सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। इससे संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। बिजनेस में भविष्य संबंधी योजनाओं के लिए अभी से ही मेहनत करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त कार्यभार की वजह से बहुत अधिक व्यस्त रहेंगे। पति-पत्नी का आपसी सामंजस्य घर में सुख शांति बनाकर रखेगा। त्वचा रोग जैसी समस्या बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 2

   Gemini | मिथुन

          संतान की किसी एक्टिविटी से खुद को गर्वित महसूस करेंगे। घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियां के लिए शॉपिंग आदि में समय व्यतीत होगा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। खर्चों के साथ इनकम भी बढ़ेगी। विवादों से बचें। पारिवारिक गतिविधियों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपना योगदान देना जरूरी है। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 9

  Cancer| कर्क  

            घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। राजनैतिक व सामाजिक दायरे को विस्तृत करना फायदेमंद रहेगा। बच्चों की समस्याओं के समाधान में आपका सहयोग उनके लिए बहुत ही उचित रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना ही करें। व्यवसायिक व्यवस्था अच्छी रहेगी । नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में कुछ नकारात्मक वातावरण व्याप्त होगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 5

  Leo| सिंह 

          किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए वरदान साबित होगी। स्थान परिवर्तन की योजना बन रही है, तो उसके लिए अनुकूल समय है। इस समय किसी भी तरह की यात्रा के सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। बेहतर है कि स्थगित ही रखें। बिजनेस को लेकर दिक्कतें रहेंगी। पारिवारिक जीवन पर अपनी व्यवसायिक परेशानियों को हावी ना होने दें। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ रंग- 7

  Virgo | कन्या

         आज कोई रुकी हुई बड़ी पेमेंट मिल जाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपका व्यक्तित्व संतुलित और सकारात्मक बनेगा। शॉपिंग का भी प्लान बन सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधी मसला उठने से हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। ऑफिस में प्रोजेक्ट को लेकर किसी सहयोगी से मनमुटाव हो सकता है।संबंधों में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 8

  Libra | तुला

          किसी संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा। विद्यार्थियों को भी पिछले कुछ समय से चल रही परेशानी से राहत मिलेगी। युवाओं का ध्यान अपने लक्ष्य पर केंद्रित नहीं हो पाएगा। व्यवसाय में आपको अपनी क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के मौके मिल सकते हैं।परिवार जनों के साथ मनोरंजन और मस्ती में समय व्यतीत होगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 9

    Scorpio | वृश्चिक

            विद्यार्थियों को किसी इंटरव्यू या सम्मेलन में उचित सफलता हासिल होगी तथा आपकी मेहनत भी कामयाब रहेगी। आज व्यवसाय में कुछ परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। समस्याओं का निवारण बहुत ही धैर्य पूर्वक करने की आवश्यकता है। ऑफिस का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। पति-पत्नी आपसी संबंधों के द्वारा घर की व्यवस्था को बेहतर बनाकर रखेंगे। सिर दर्द और पेट खराब होने जैसी स्थिति बन सकती है।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 2

  Sagittarius | धनु 

          बजट बनाने से खर्चों में कमी आएगी। रिश्तेदार तथा पड़ोसियों के साथ वार्तालाप तथा विचार विमर्श करने से संबंध मजबूत होंगे। कोई व्यक्तिगत मामला उभर सकता हैं। शांतिपूर्ण और धैर्य के साथ समाधान निकालें। व्यवसाय में अपनी कार्यप्रणाली में लाए गए बदलाव के अच्छे नतीजे मिलेंगे। पति-पत्नी के बीच सामंजस्य पूर्ण संबंध रहेंगे। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है ।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 9

   Capricorn | मकर 

           घर की सुख-सुविधाओं संबंधी वस्तुओं की खरीददारी होगी। महत्वपूर्ण काम पर पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आज परिस्थितियां अनुकूल है। वर्तमान समय में चल रहे व्यवसायिक कार्यों के साथ-साथ कुछ नए काम पर भी अपना ध्यान केंद्रित करें, क्योंकि इस समय परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। पति-पत्नी के संबंधों में सुधार आएगा। किसी नकारात्मक बात की वजह से डिप्रेशन की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 8

  Aquarius | कुंभ

            आप शारीरिक और मानसिक सुकून महसूस करेंगे। युवाओं और विद्यार्थियों के प्रतियोगिता संबंधी परिणाम उनके पक्ष में आ सकते हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से उसका समाधान निकालें। इस समय व्यवसायिक स्थल पर चौकन्ना रहने की जरूरत है। वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। तनाव और चिंता का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 2

   Pisces | मीन  

            नौकरीपेशा लोगों को कोई ऑफिशियल टूर पर जाने का आर्डर मिल सकता है। वाहन अथवा प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो आज उससे संबंधित कोई कार्य हल हो सकता है। व्यवसाय में फिलहाल किसी नई योजना को स्थगित ही रखें। पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे जिससे घर की व्यवस्था भी सुखद रहेगी। आपकी लापरवाही और आलस की वजह से स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments