HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (15 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (15 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

         इस समय ग्रह स्थिति बहुत अनुकूल है। प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने या स्थान परिवर्तन की योजनाएं बनेंगी, इसलिए कोशिश करते रहें। कोई भी परेशानी आने पर धैर्य और संयम से ही काम लें। गुस्से से काम और बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इच्छा के उलट कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। पारिवारिक सदस्यों के बीच अच्छे तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 9

  Taurus/  वृष

           अविवाहित लोगों के लिए रिश्ते संबंधी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी नजदीकी संबंधी की आर्थिक मदद करने से सुकून मिलेगा। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करने से सकारात्मकता आएगी। बिजनेस में नए काम की शुरुआत की बजाय मौजूदा कामों पर ही ध्यान रखें। दांपत्य संबंध मधुरता से परिपूर्ण रहेंगे। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 5

   Gemini | मिथुन

           अपनी पुरानी गलतियों से सीख लेकर आप अपना आज बेहतर करने का प्रयास करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही अस्त-व्यस्त दिनचर्या से आज कुछ राहत मिलेगी। जिम्मेदारियां अधिक होने की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी। बिजनेस के हालात अनुकूल रहेंगे। अपने काम में बाहरी लोगों का दखल न होने दें।कोई पेमेंट रुकी हुई है, तो आज मिल सकती है। सूखी खांसी और सांस की समस्या बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 8

  Cancer| कर्क  

         दूसरों की नजर में आपकी छवि और अधिक सुधरेगी । आपके आज सभी कार्य नियत समय पर पूरे होते जाएंगेे। अनावश्यक बढ़ते कार्य आपकी चिंता का कारण बनेंगे। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में काम के तरीको में बदलाव की कोशिश करें। पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान अवश्य दें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 1

 Leo| सिंह 

           विद्यार्थियों को किसी विदेश संबंधी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है। आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों में पूरी ऊर्जा के साथ ध्यान लगा पाएंगे। इस समय किसी भी तरह की यात्रा के सकारात्मक परिणाम नहीं मिलेंगे। व्यवसाय संबंधी किसी भी काम में अपनी हैसियत से ज्यादा खर्चा न करें। पारिवारिक जीवन पर अपनी व्यवसायिक परेशानियों को हावी ना होने दें। घुटनों में दर्द की समस्या रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 2

  Virgo | कन्या

         व्यस्तता के बावजूद संबंधियों और मित्रों के साथ संपर्क में रहना रिश्तो में मधुरता लाएगा। बच्चों की परवरिश के मामले में आप श्रेष्ठ अभिभावक साबित होंगे। पड़ोसियों के साथ छोटी-छोटी बातों पर उलझने की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान ढूंढे। दूसरों के हस्तक्षेप का नकारात्मक असर पारिवारिक व्यवस्था पर पड़ सकता है। सिर दर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 4

  Libra | तुला

         विद्यार्थियों को अपनी प्रतियोगिता परीक्षा में मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल होंगे। किसी पारिवारिक समस्या में आपकी उपस्थिति और सलाह महत्वपूर्ण रहेगी। उचित समाधान भी निकलेगा। इस समय पैसे संबंधी किसी भी प्रकार का लेनदेन ना करें। जीवनसाथी की अस्वस्थता की वजह से परिवार संबंधी जिम्मेदारी भी आपके ऊपर रहेगी। आप थकान और कमजोरी महसूस करेंगे।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9

    Scorpio | वृश्चिक

           कोई रुका हुआ काम निपटाने के लिए आज का समय बहुत ही उत्तम है। विदेश जाने हेतु प्रयासरत लोगों को पेपर वर्क में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। बिजनेस में फायदेमंद स्थिति बन रही है। ऑफिशियल मीटिंग में सावधानी रखें। व्यस्तता की वजह से घर में ज्यादा समय ना व्यतीत करना जीवनसाथी तथा परिवारजनों को अखर सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 8

  Sagittarius | धनु 

           आप अपने आप को तनावमुक्त महसूस करेंगे। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए संभावनाएं बन रही हैं।पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगे। परंतु आप बेहतरीन तरीके से निभा भी लेंगे। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह संबंधी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी। जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या रहेगी।

शुभ रंग- बादामी, शुभ अंक- 4

   Capricorn | मकर 

           विद्यार्थियों को अपनी आशा व मेहनत के उचित परिणाम हासिल होंगे। आज कोई खुशखबरी मिलने से आपका का पूरा दिन सुखद व्यतीत होगा। किसी पुराने मित्र के मिलने से हार्दिक खुशी प्राप्त होगी। पति-पत्नी के बीच मधुर सामंजस्य रहेगा। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 1

  Aquarius | कुंभ

           इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप दें, सफलता सुनिश्चित है। कारोबारी मामलों में कुछ चुनौतियां रहेंगी। कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का पेपर वर्क या आर्डर पूरा करते समय अच्छी तरह जांच पड़ताल करें। किसी प्रकार की भी लापरवाही ना होने दें ऑफिस में मनोनुकूल कार्यभार मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- नीला, शुभ अंक- 1

   Pisces | मीन  

           आपकी धर्म कर्म तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में रूचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। अनावश्यक कार्यों में समय और पैसा बर्बाद होगा। कार्यक्षेत्र में अभी परिस्थितियां यथावत ही रहेंगी। पारिवारिक समस्याओं को समय रहते उन्हें सुलझाने का प्रयास करें, इससे वैवाहिक संबंधों में भी मधुरता आएगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments