HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (04 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (04 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

          आपके काम स्वत: ही बनने शुरू हो जाएंगे। संतान संबंधी कोई शुभ सूचना मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी। भाइयों के साथ वाद-विवाद की स्थिति से दूर रहे।अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा संपर्क ना बढ़ाएं। नौकरीपेशा लोग ध्यान रखें। गलत काम होने से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।पति-पत्नी के बीच कुछ वैचारिक मतभेद उठेंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कंधों में दर्द रहेगा।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 8

  Taurus/  वृष

        घर की व्यवस्था को लेकर खर्चों की अधिकता रहेगी और उन पर कटौती करना भी नामुमकिन होगा।आप कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके अपने काम आगे बढ़ाएंगे और सफल रहेंगे। बिजनेस में मेहनत के मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं। अधिकारी आपके कामों से खुश होंगे।आपके कामों में जीवनसाथी या परिवार वालों की मदद से चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 6

   Gemini | मिथुन

        सामाजिक अथवा राजनीतिक लोगों के साथ मेल मुलाकात के अवसर मिले, तो चूके नहीं। इससे आपका लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। मामूली सी बात पर मित्रों से टकराव भी होने की आशंका है। व्यवसाय में कुछ नई योजनाएं और उपलब्धियां आपके सामने आएंगी। नौकरी में आप कोई भी गैर कानूनी काम में ध्यान ना दे। दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- आसमानी, शुभ अंक- 5

  Cancer| कर्क  

          आपको अपनी प्रतिभा और क्षमता का भरपूर उपयोग करने का अवसर मिलेगा। धार्मिक कृत्यों में समय व्यतीत होगा। पड़ोसियों से किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी हो सकती है। बिजनेस में ग्रह-स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में रुकी हुई गतिविधियां दोबारा शुरू करने का अनुकूल समय है। पारिवारिक सदस्यों के बीच किसी भी प्रकार की गलतफहमी ना उत्पन्न होने दें। पेट में दर्द व एसिडिटी की शिकायत रहेगी।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 1

 Leo| सिंह 

         आप बहुत ही सुकून और शांति महसूस करेंगे। धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ेगी। आपकी मध्यस्थता और सलाह काफी हद तक समस्याओं को सुलझाने में सक्षम भी हो सकती हैं। बिजनेस संबंधी काम बहुत गंभीरता से करें। बिजनेस व्यवस्था बेहतर बनाने में खर्चे बढ़ सकते हैं। दांपत्य संबंधों में कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 2

  Virgo | कन्या 

           घर संबंधी कार्यों में कुछ समय व्यतीत होगा। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना रहे है तो तुरंत अमल कर लीजिए। दिन भर की व्यस्तता आपको शारीरिक और मानसिक रूप से थका भी देगी। व्यवसाय में उचित व्यवस्था बनाए रखने में आप सक्षम रहेंगे। है। घर तथा व्यवसाय में उचित सामंजस्य बना रहेगा। पैरों में दर्द व सूजन की समस्या रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 3

  Libra | तुला

           आज का दिन शांति और सुकून में व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी। अपनी सामथ्र्य से ज्यादा कार्यभार अपने ऊपर ना लें। विद्यार्थी अपने पढ़ाई के प्रति लापरवाही ना बरतें। व्यवसाय की दृष्टि से समय अनुकूल है। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती है। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 5

   Scorpio | वृश्चिक

          सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति विशेष रूप से सम्मानजनक रहेगी। आपसी गलतफहमियों को समय रहते सुलझा ले, इससे संबंधों में मधुरता आएगी। व्यर्थ के खर्चों की अधिकता रहेगी। व्यवसाय में आज भाग्य पूरी तरह से आप के पक्ष में है। वैवाहिक रिश्ते मधुर रहेंगे। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों का रूप ले लेगी। इंफेक्शन व एलर्जी जैसी समस्या बढ़ सकती हैं।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 3

  Sagittarius | धनु 

          किसी सामाजिक गतिविधि में आपका योगदान आपकी पहचान और मान-सम्मान बढ़ायेगा। लेनदेन संबंधी किसी भी गतिविधि मैं जल्दबाजी और लापरवाही करना भारी नुकसान का कारण बनेगा। घर के किसी सदस्य के व्यवहार को लेकर मन कुछ व्यथित रहेगा। ऑफिशियल गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी। घर का माहौल सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना अति आवश्यक है।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 9

  Capricorn | मकर 

           विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। संपत्ति संबंधी विवाद हल करने में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह अवश्य लें। कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे। किसी राजनैतिक अथवा प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता और प्रेम रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 2

  Aquarius | कुंभ

           किसी नजदीकी संबंधी की मदद से आपकी योजनाओं को क्रियान्वित करने में सफलता मिलेगी। जल्दबाजी में किसी से भी कोई वादा ना करें। ध्यान रखें, कि भावनाओं में बहकर कुछ निर्णय गलत भी हो सकते हैं। व्यवसाय संबंधी सभी गतिविधियों पर अपनी उपस्थिति और पूर्ण नजर रखना जरूरी है। परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास व संबल प्रदान करेगा। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 6

  Pisces | मीन

         अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है। आपको आज कोई नई जानकारी हासिल होगी। बच्चे पढ़ाई में फोकस रहेंगे। कभी-कभी खर्चों की अधिकता की वजह से मन कुछ परेशान रहेगा। व्यवसाय संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करने से पहले किसी के समक्ष भी जाहिर न करें। पारिवारिक वातावरण खुशहाली से परिपूर्ण रहेगा। सेहत के प्रति सचेत रहें।

शुभ रंग- जामुनी, शुभ अंक- 1

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments