HomeHoroscopeकैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (02 अप्रैल,2024)

कैसा रहेगा आपका दिन,जानिए अपना दैनिक राशिफल (02 अप्रैल,2024)

  Aries /  मेष 

         घर के बड़े लोगों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा का योग बन सकता है। सरकारी मामला चल रहा है, तो उसका समाधान निकल सकता है। इस समय आर्थिक गतिविधियां कुछ धीमी ही रहेंगी। मेहनत के नतीजे आने वाले दिनों में बेहतर होंगे। घर के सभी सदस्यों का आपके प्रति सहयोग आपको आत्म बल और खुशी प्रदान करेगा। शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस करेंगे।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 9

  Taurus/  वृष

           आपके आत्मविश्वास को बल मिलेगा। इस समय किसी भी यात्रा को स्थगित रखना आपके हित में ही रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी के रूखे व्यवहार से मन कुछ विचलित रह सकता है। बिजनेस में प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। ऑफिस के काम को लेकर चिंता हो सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। कुछ समय सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के सानिध्य में भी व्यतीत करें। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6

   Gemini | मिथुन

           आप अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। वाहन या किसी महंगे इलेक्ट्रिक उपकरण खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है। आपकी किसी बात का गलत प्रभाव पड़ सकता है। आपके प्रयासों द्वारा व्यवसायिक गतिविधियां में सुधार आएगा। आर्थिक स्थितियों में सुधार होगा। जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। गैस और छाती में जलन जैसी समस्या रहेगी।

शुभ रंग- सफेद, शुभ अंक- 8

  Cancer| कर्क 

           बच्चों की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनके मनोबल को और बढ़ाएगा। यह समय जमकर मेहनत करने का है। सफलता मिलनी भी तय है। किसी मित्र से वाद-विवाद संभव है। हालांकि आप परिस्थितियों को संभाल भी लेंगे। बिजनेस व्यवस्था बेहतर होगी। ऑफिस के काम घर पर करने से परेशानियां आ सकती हैं।पारिवारिक गतिविधियां आपके योगदान और समर्पण से व्यवस्थित बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 6

   Leo| सिंह 

          बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद स्नेह आप पर बना रहेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। अकारण ही किसी भी झगड़ा-झंझट में ना पड़े। व्यर्थ की गतिविधियों में ध्यान ही ना दें। बिजनेस में आसपास के लोगों से प्रतिस्पर्धा में जीत आपकी ही है। नौकरी में टारगेट हासिल होने से अधिकारी खुश रहेंगे।आपसी संबंधों में और अधिक मजबूती आएगी। खांसी, जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3

   Virgo | कन्या 

         आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के खरीद फिरोख्त संबंधी कोई कार्य भी संपन्न होने की संभावना है। बिजनेस में बहुत व्यवस्थित तरीके से अपने काम पूरे करने की जरूरत है। नौकरीपेशा लोगों को कोई अनचाहा कार्यभार मिलने से मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। घर में भी व्यवस्था अच्छी रहेगी। प्रेमसंबंधों में नज़दीकियां बनी रहेंगी। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- लाल, शुभ अंक- 6

  Libra | तुला

          भाग्य से अधिक अपने कर्म पर विश्वास रखें। आपके आप आत्मविश्वास में वृद्धि होगी तथा नकारात्मक विचार दूर होंगे। किसी मित्र द्वारा धोखा मिलने से कुछ समय के लिए मन में उदासी और नकारात्मक विचार उठ सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम पर अधिक एकाग्र चित्त रहें, क्योंकि कोई इंक्वारी आदि होने की आशंका बन रही है। पारिवारिक सदस्यों का आपके कार्यों में पूरा सहयोग रहेगा। मानसिक व शारीरिक थकान रह सकती हैं।

शुभ रंग- पीला, शुभ अंक- 5

   Scorpio | वृश्चिक

          आपकी बेहतरीन विचार शैली और दिनचर्या आपके व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाएंगे। किसी संबंधी के ही हस्तक्षेप से आपके कार्यों में व्यवधान आएगा। बिजनेस में किसी भी तरह के निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है। ऑफिस कार्यों में आप की कार्यप्रणाली से अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार वालों के रूटीन में रोक-टोक न करें। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- केसरिया, शुभ अंक- 3

  Sagittarius | धनु 

         सामाजिक गतिविधियों में आपका रुझान बना रहेगा। नए संपर्क बनेंगे और कई बेहतरीन जानकारियां भी हासिल होंगी। किसी नजदीकी मित्र का सुझाव आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। किसी भी वाद-विवाद जैसी स्थिति में शांत बने रहना ही उचित है। कारोबारी मामलों में सही समय पर फैसले लेने की जरूरत है। पति-पत्नी के बीच सुख संबंध रहेंगे। जोड़ो तथा घुटनों का दर्द परेशान करेगा।

शुभ रंग- क्रीम, शुभ अंक- 5

  Capricorn | मकर 

           आपका विवेक और आदर्शवादिता आपको घर और समाज में मान-सम्मान प्रदान करेगा। किसी भी व्यक्ति के साथ लेन देन ना करें, ठगी व धोखे का शिकार हो सकते हैं। बच्चों का अनुशासन में रहने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। कुछ समय से रूके बिजनेस के कामों में तेजी आएगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति से विवाह संबंधी योजनाएं बननी शुरू हो जाएंगी। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 2

   Aquarius | कुंभ

          किसी धार्मिक अथवा सामाजिक आयोजन में अपना योगदान देने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाए रखने में आपका योगदान जरूरी है। व्यवसाय की दृष्टि से समय बहुत ही अनुकूल बना हुआ है। पारिवारिक गतिविधियां व्यवस्थित और सुचारू रूप से चलती रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को भी मुलाकात के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ रंग- हरा, शुभ अंक- 9

   Pisces | मीन

           बच्चों के भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं फलीभूत होंगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। इससे आप उचित निर्णय ले पाएंगे। दूसरों की बातों पर भरोसा करने की बजाय अपने निर्णय खुद ही ले, तो बेहतर है। कारोबारी गतिविधियों में कुछ ना कुछ व्यवधान रहेंगे। किसी उच्चाधिकारी से मदद लेना फायदेमंद रहेगा।जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। इस समय दांतों का दर्द परेशान कर सकता है।

शुभ रंग- गुलाबी, शुभ अंक- 5

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments