नई दिल्ली । सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में सोमवार को सुस्ती देखने को मिल रही है। घरेलू बाजार में सोने के भाव 95,450 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,05,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव तेजी, जबकि चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रेक्ट 22 रुपये की तेजी के साथ 95,492 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 95,470 रुपये था। इस समय यह 20 रुपये की गिरावट के साथ 95,450 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही।
एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉट्रेक्ट 149 रुपये की गिरावट के साथ 1,05,079 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,05,228 रुपये था। इस समय यह कॉन्ट्रेक्ट 149 रुपये की गिरावट के साथ 1,05,079 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। हालांकि सोने के भाव बाद में सुधर गए। कॉमेक्स पर सोना 3,284.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 3,287.60 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 2.60 डॉलर की तेजी के साथ 3,290.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 35.89 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 36.03 डॉलर था। इस समय यह 0.13 डॉलर की गिरावट के साथ 35.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

