Monday, August 10, 2026
HomeNationalदर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

तुमकुरु। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। यह दुर्घटना कुनिगल बायपास के पास नेशनल हाईवे-75 पर देर रात हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना रविवार-सोमवार की दरमियानी रात उस समय हुई जब तेज रफ्तार कैंटर ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान मगडी तालुक के मट्टिकेरे गांव के निवासी सिबे गौड़ा (48), उनकी पत्नी शोभा (42), बेटी डुंबिश्री (16) और बेटा भानुकिरण गौड़ा (14) के रूप में हुई है।

सीबे गौड़ा अपने परिवार के साथ मगडी में रहते थे, जो अपने बेटे को कुनिगल के पास बिदानगेरे स्थित वैली स्कूल के हॉस्टल में छोडऩे जा रहे थे। रविवार को छुट्टी के चलते परिवार मगडी वापस आया था और रात के खाने के बाद वह बेटे को हॉस्टल छोडऩे जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक सीबे गौड़ा के तीन बच्चों में वर्णश्री, डुंबिश्री और भानुकिरण गौड़ा थे। उनकी बड़ी बेटी वर्णश्री बेंगलुरु में पढ़ती थी, जबकि डुंबिश्री ग्लोबल कॉलेज बेंगलुरु में पढ़ रही थीं।

रविवार शाम को परिवार ने पहले वर्णश्री को बेंगलुरु में उतारा, फिर भानुकिरण को हॉस्टल छोडऩे के लिए रवाना हुए। कार को खुद सीबे गौड़ा चला रहे थे और उनके साथ उनकी पत्नी, बेटी और बेटा थे। रास्ते में कुनिगल बायपास पर उनकी कार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार सभी चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments