Sunday, August 9, 2026
HomeHaryanaपंजाब,हरियाणा,दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

पंजाब,हरियाणा,दिल्ली सहित इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली । आईएमडी ने उत्तर भारत, पूर्वोत्तर समेत कई अन्य राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, एमपी और पंजाब-हरियाणा राज्यों के अलग-अलग इलाको में येलो और रेड अलर्ट जारी किया गया है। देशभर में मानूसन की दस्तक के बाद उत्तर भारत समेत पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली, यूपी और राजस्थान समेत कई राज्यों के अलग-अलग इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट तो वहीं यूपी के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। राजस्थान, एमपी, पंजाब और हरियाणा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, साल 2020 के बाद पहली बार है, जब मानसून ने समय से पहले देश के विभिन्न हिस्सों में दस्तक दी है। आईएमडी के वैज्ञानिक ने कहा कि मानसून आज, 29 जून 2025 को राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शेष हिस्सों और पूरी दिल्ली में आगे बढ़ गया है। अगले सात दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, यूपी और बिहार के कई जिलों में अगले 34 दिनों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान किसानों और यात्रियों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बिहार में भारी बारिश होने से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालत बन सकते हैं। पूर्वी यूपी के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं गरज के साथ बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments