Saturday, August 15, 2026
HomeNational अगले सत्र में लाया जाएगा धर्मांतरण विरोधी कानून: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान

 अगले सत्र में लाया जाएगा धर्मांतरण विरोधी कानून: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि विधानमंडल के अगले सत्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लाया जाएगा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में धर्मांतरण विरोधी कानून का अध्ययन करने के लिए पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। इस समिति की रिपोर्ट में आए सुझावों पर विचार करने के बाद, धर्मांतरण विरोधी कानून को अगले सत्र में मंजूरी के लिए पेश किया जाएगा, गृह राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर ने विधान परिषद में यह जानकारी दी।

दरअसल उमा खापरे ने पुणे जिले के दौंड तालुका के केडगाँव स्थित पंडिता रमाबाई मुक्ति मिशन के अनाथालय में लड़कियों और महिलाओं के धर्मांतरण को लेकर एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिया था। इसका जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री ने यह जानकारी सदन में दी। इस महत्वपूर्ण चर्चा में प्रवीण दरेकर, मनीषा कायंदे और सदाभाऊ खोत ने भाग लिया। उनका जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर ने स्पष्ट किया कि अगले सत्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लाया जाएगा। उन्होंने केडगाँव की घटना का भी ज़िक्र किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments