चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने मंगलवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं ने महाराष्ट्र और हरियाणा के विधायी कामकाज तथा ‘वन नेशन-वन लेजिस्लेचर’ पर चर्चा की। हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र विधान सभा और विधान परिषद की कार्यवाही देखी थी। कल्याण का यह दौरा संसदीय सुधारों के उद्देश्य से विधायी कार्यों के आदान-प्रदान और संसदीय प्रक्रिया के अध्ययन हेतु किया जा रहा है।
दोनों राज्य विधान मंडलों के बीच विभिन्न विषयों पर पारस्परिक समझ और सहयोग को उन्नत करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, क्योंकि महाराष्ट्र विधायिका के दो सदन हैं, इसलिए वहां की संसदीय जानकारी लाभकारी है। गौरतलब है कि हाल ही में गुरुग्राम में आयोजित शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने पर सार्थक संवाद व चर्चा हुई थी। कल्याण के महाराष्ट्र दौरे से दोनों प्रदेशों की विधायी प्रणाली व परंपराओं को समझना है।

