Wednesday, October 7, 2026
HomePunjab राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सीडब्ल्यूजी-2026 की रजत पदक विजेता हरजिंदर कौर...

 राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने सीडब्ल्यूजी-2026 की रजत पदक विजेता हरजिंदर कौर को किया सम्मानित

 चंडीगढ़: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पंजाब लोक भवन, चंडीगढ़ में राष्ट्रमंडल खेल (सीडब्ल्यूजी)-2026 की रजत पदक विजेता और अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक हरजिंदर कौर को उनकी उत्कृष्ट खेल उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। हरजिंदर कौर को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनकी सफलता ने पंजाब के साथ-साथ पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने हरजिंदर कौर के समर्पण, अनुशासन और दृढ़ संकल्प की सराहना की, जिनकी बदौलत उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
उल्लेखनीय है कि हरजिंदर कौर ने इससे पहले बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल-2022 में कांस्य पदक जीता था। अब सीडब्ल्यूजी-2026 में रजत पदक जीतकर उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रतिभा, निरंतरता और कड़ी मेहनत का परिचय दिया है।कटारिया ने कहा कि हरजिंदर कौर जैसे खिलाड़ी युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं और विशेष रूप से लड़कियों को खेलों में आगे बढ़ने तथा उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।राज्यपाल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आने वाले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में पंजाब और भारत के लिए और भी अनेक पदक जीतेंगी। हरजिंदर कौर ने सम्मान और प्रोत्साहन के लिए राज्यपाल का आभार व्यक्त किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments