गुरुग्राम । दिल्ली से सटे गुरुग्राम में एक दिल दहलाने वाले मामले में पिता ने अपनी टेनिस प्लेयर बेटी राधिका यादव को गोलियों से भून दिया। राधिका एक उभरती हुए प्लेयर बताई जा रही है, जिसने स्टेट लेवल पर कई खिताब जीते थे। पिता ने बेटी पर एक-एक कर पांच गोलियां दागीं, जिसमें से तीन उसे लगीं। घटना गुरुग्राम के सुशांत लोक-2 स्थित घर पर हुई। जिस बेटी ने पिता का नाम रोशन किया, वही क्यों उसका कातिल बन गया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।जानकारी के मुताबिक पिता की गोलियों से छलनी राधिका को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के पीछे की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है।
यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सेक्टर 57 स्थित आवास पर हुई। राधिका अपने परिवार के साथ यहां रहती थीं। आरोपी पिता ने अपनी बेटी राधिका पर लगातार गोलियां चलाईं। गुरुग्राम पुलिस ने हत्यारोपी बाप को गिरफ्तार कर मौके से उस रिवॉल्वर को भी बरामद कर लिया, जिससे इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।राधिका राज्य स्तरीय टेनिस खिलाड़ी थीं और कई प्रतियोगिताएं जीत चुकी थीं। जांच में पता चला है कि राधिका टेनिस अकेडमी चलाती थी, जिसे उनके पिता पसंद नहीं करते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद था। लाइसेंसी हथियार से इस घटना को अंजाम दिया है।

