Saturday, August 8, 2026
HomeNationalसोना गिरा, चांदी की कीमतों में आया उछाल

सोना गिरा, चांदी की कीमतों में आया उछाल

नई ‎दिल्ली । सोने के वायदा कारोबार की शुरुआत नरमी के साथ हुई जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मंगलवार को सोने के भाव 97,100 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,08,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन सोने के भाव बाद में गिर गए। सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रेक्ट 98 रुपये की गिरावट के साथ 97,172 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 97,270 रुपये था। ‎फिलहाल यह :152 रुपये की गिरावट के साथ 97,118 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

वहीं चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रेक्ट 177 रुपये की तेजी के साथ 1,08,498 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,08,321 रुपये था। अभी यह 117 रुपये की तेजी के साथ 1,08,438 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। कॉमेक्स पर सोना 3,348.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 3,342.80 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 1.10 डॉलर की गिरावट के साथ 3,341.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 36.95 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 36.90 डॉलर था। इस समय यह 0.15 डॉलर की तेजी के साथ 37.05 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments