Friday, May 1, 2026
HomeNationalशशि थरुर ने अटकलों पर लगाया विराम, PM मोदी की तारीफ....बीजेपी में...

शशि थरुर ने अटकलों पर लगाया विराम, PM मोदी की तारीफ….बीजेपी में शामिल होने के संकेत नहीं

नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा, गतिशीलता और लोगों से जुड़ने की इच्छा की प्रशंसा कर उनकी टिप्पणी भारत के आउटरीच मिशन की सफलता के संदर्भ में थी। कांग्रेस सांसद थरुर ने कहा कि उनकी टिप्पणी प्रधानमंत्री मोदी की पार्टी में शामिल होने के लिए उनके संकेत नहीं हैं, जैसा कि कई मीडिया रिपोर्टों में बताया जा रहा है। थरूर ने कहा, यह एक ऐसा लेख है जिसमें मैंने आउटरीच मिशन की सफलता का वर्णन किया है, जो सभी दलों की एकता को दिखाता है।कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैंने कहा कि पीएम मोदी ने खुद अन्य देशों के साथ बातचीत में गतिशीलता और ऊर्जा का प्रदर्शन किया है। भाजपा की विदेश नीति या कांग्रेस की विदेश नीति जैसी कोई चीज नहीं है। ये केवल भारतीय विदेश नीति है।

थरूर ने कहा, मैंने यह बात 11 साल पहले कही थी, जब मुझे संसद की विदेश मामलों की समिति का अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने कहा, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पार्टी में शामिल होने का मेरा संकेत नहीं है। यह राष्ट्रीय एकता का संदेश है। इसके पहले कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा, उनका बहुआयामी व्यक्तित्व और संवाद की तत्परता वैश्विक मंच पर भारत के लिए एक ‘‘अहम पूंजी’’ बनी हुई है, लेकिन अधिक सहयोग एवं समर्थन की जरूरत है। उनकी यह टिप्पणी फिर कांग्रेस को असहज स्थिति में डाल सकती है तथा पार्टी नेतृत्व के साथ उनके संबंधों में दरार और गहरी हो सकती है। प्रधानमंत्री मोदी के लिए थरूर की प्रशंसा उस समय आई है जब कांग्रेस विदेश नीति को लेकर मोदी सरकार पर निरंतर हमले कर रही है और आरोप लगा रही है कि भारतीय कूटनीति चरमरा गई है और देश विश्व स्तर पर ‘‘अलग-थलग’’ पड़ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments