Friday, May 1, 2026
HomeNationalयात्रीगण कृपया ध्यान दें कि रेल का सफर 1 जुलाई से हो...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें कि रेल का सफर 1 जुलाई से हो सकता है महंगा

नई दिल्ली। यात्रीगण कृपया ध्यान दें कि रेल का सफर 1 जुलाई से महंगा हो सकता है। नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर और एसी क्लास के किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी हो सकती है। सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है।सभी बदलाव 1 जुलाई से लागू हो सकते है। इस तारीख के बाद का टिकट बुक करने पर नई दरों से किराया देना होगा। रेलवे ने आखिरी बार 2020 में यात्री किराया बढ़ाया था। मोदी सरकार ने 5 सालों से रेलवे ने टिकट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया था। रेलवे के सामने बढ़ते खर्चे और मेंटेनेंस की लागत को देखकर ये फैसला हुआ है। हालांकि, ये बढ़ोतरी बहुत मामूली है, ताकि आम यात्रियों पर ज्यादा बोझ न पड़े।

रेलवे ने नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसे की बढ़ोतरी की है। वहीं, एसी क्लास (जैसे एसी 2-टियर,एसी 3-टियर) के लिए प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी होगी। यानी अगर आप 500 किलोमीटर की यात्रा कर रहे हैं, तब नॉन-एसी में 5 रुपए और एसी में 10 रुपए ज्यादा देने पड़ सकते हैं। वहीं 1000 किलोमीटर के सफर पर अब एसी पर में 20 रुपए और नॉन एसी में 10 रुपए ज्यादा देना होगा। सभी ट्रेनों के किराए में बढ़ोतरी नहीं होगी। सेकेंड क्लास में 500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यानी छोटी दूरी की यात्रा करने वाले ज्यादातर यात्रियों को पहले जैसा ही किराया देना होगा। 500 किलोमीटर से ज्यादा डिस्टेंस होने पर आधा पैसा प्रति किलोमीटर ज्यादा चुकाने होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments