Friday, May 1, 2026
HomeNationalअमित शाह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक चार...

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लिया हिस्सा

वाराणसी। काशी में सोमवार शाम से शुरू हुई 25वीं सेंट्रल जोनल काउंसिल (केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद) की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने चार राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों और करीब 120 अधिकारियों के साथ मिलकर सुरक्षा और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर मंथन किया। यह बैठक वाराणसी के होटल ताज में आयोजित की गई। परिषद की इस बैठक में देश की सीमा पर होने वाली घुसपैठ, आतंकवाद, महिला अपराध, सीमा विवाद, सड़क और परिवहन, पर्यावरण, धार्मिक पर्यटन और नदियों को जोड़ने जैसे विषय प्रमुख रूप से चर्चा में रहे। इसमें बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुसलमानों की अवैध मौजूदगी और भारत-नेपाल सीमा से होने वाली घुसपैठ को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया।

क्षेत्रीय मुद्दों पर केंद्र और राज्यों के समन्वय की जरूरत  बैठक के दौरान उन मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया जिनका समाधान केंद्र और राज्यों के साझा प्रयासों से ही संभव हो सकते हैं। जैसे कि अंतर्राज्यीय सीमा विवाद, खनन नीतियां, जल संसाधन और कृषि सुधार। पॉक्सो एक्ट के मामलों, महिला और बाल सुरक्षा, तथा नक्सल प्रभावित इलाकों की चुनौतियों पर भी वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रस्तुतियाँ दीं।

धार्मिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया – बैठक से पहले मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पंचामृत अभिषेक किया और संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। यहां बताते चलें कि गृहमंत्री अमित शाह सोमवार शाम करीब 5:40 बजे काशी पहुंचे थे, जहां मुख्यमंत्री योगी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया था। इसके बाद दोनों नेता काल भैरव मंदिर पहुंचे। दर्शन के दौरान एक पुजारी ने अमित शाह की दंड से नजर उतारी, जिसे देखकर सीएम योगी मुस्कुरा पड़े और हल्के-फुल्के अंदाज़ में पुजारी को इशारा कर रोक दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments