HomeLifestyleहोली में इस प्रकार आप लगेंगी खास

होली में इस प्रकार आप लगेंगी खास

Lifestyle :  होली आ गयी है ऐसे में आप भी रंग खेलने की तैयारियों में लगी होंगी। रंगों के इस त्योहार के दिन हर कोई खास दिखना चाहता है। इसलिए कपड़ों का सही चयन भी बेहद जरूरी है। अब आती है पहनावे की बात। आप सामान्य लुक से भी इसकी शुरुआत कर सकती हैं। ट्राउजर्स लेगिंग और जींस के साथ सिंपल कुर्ता पहन कर आप सादा और मन को भाने वाला लुक पा सकती हैं।

अगर आप पारंपरिक लुक चाहती हैं तो आप जंपसूट के साथ जैकेट पहन सकती हैं। इसे अलावा घुटनों तक की प्रिंटेट स्कर्ट के साथ टी-शर्ट का मेल भी आपको एक अलग लुक दे सकता है। अगर आपको भड़कीले रंगों से परहेज है तो आप के पास एक बेहतर विकल्प है कि आप हल्के रंग के कपड़ों के साथ उन्हीं के रंग का स्कार्फ या स्टॉल भी ले सकती हैं।
होली खेलते समय आप पानी के संपर्क में रहते हैं। इस दौरान जरूरी है कि आप अपने फुटवेयर पर भी ध्यान दें। इन मौकों पर हील्स पहनना खतरनाक साबित हो सकता है।

इसलिए जरूरी है कि आप रंग खेलते समय ऐसी चप्पल पहनें जिससे ना फिसलने का डर हो ना फिसल कर गिरने का।
इस दौरान आपको अपने बालों का भी ध्यान रखना चाहिए। जरूरी है कि आप अपने बालों को अच्छी तरह से बांध के रखें। आप अपने बालों का जूड़ा बांध सकती हैं या पोनीटेल बना सकती हैं जिससे आप आराम से होली खेल सकें। पाकृतिक लुक के साथ होली खेलना ज्यादा अच्छा रहता है। आप आइलाइनर और मस्कारा आखों के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा होठों को रुखेपन से बचाने के लिए लिपबाम का प्रयोग भी कर सकती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments