HomeSportपेरिस ओलंपिक के लिए इन स्टार खिलाड़ियों को मिला टिकट

पेरिस ओलंपिक के लिए इन स्टार खिलाड़ियों को मिला टिकट

            नौकायन : भारत के बलराज पंवार ने एशियाई और ओसनियाई रोइंग ओलंपिक क्वालिफिकेशन रेगाटा में पुरुष एकल स्कल्स (एम1एक्स) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। इस जीत के साथ ही बलराज ने ओलंपिक टिकट भी हासिल कर लिया है। वह नौकायन से ओलंपिक टिकट हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। बलराज ने दक्षिण कोरिया के चुंगजू में आयोजित स्पर्धा में हीट में 7:17.87 और सेमीफाइनल में 7:16.29 का समय निकालकर फाइनल में जगह बनायी।
बलराज इस स्पर्धा में 7:01.27 का समय निकालकर तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं कजाकिस्तान के व्लादिस्लाव याकोवलेव ने 6:59.46 का समय निकालकर स्वर्ण जबकि इंडोनेशिया के मेमो ने 6:59.74 का समय निकालकर रजत पदक अपने नाम किया। इसके अलावा अरविंद सिंह और उज्जवल कुमार ने भी पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स (एलएम2एक्स) में कांस्य पदक हासिल किया। इस स्पर्धा में केवल शीर्ष दो खिलाड़ियों को ही पेरिस ओलंपिक के लिए टिकट मिला।अरविंद और अर्जुन लाल ने फाइनल रेस में 6:30.11 का समय निकलकर पहले रेपेचेज के जरिए फाइनल में स्थान बनाया।

पैदल चाल : भारत के अक्षदीप सिंह और प्रियंका गोस्वामी की जोड़ी ने पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल किया है। अक्षदीप और प्रियंका ने तुर्की में विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैम्पियनशिप में 18वें स्थान पर आने के साथ ही पेरिस ओलंपिक के लिए प्रवेश हासिल किया। इस जोड़ी ने मिश्रित रिले में सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन करते हुए 42-195 किलोमीटर के सफल के लिए तीन घंटे पांच मिनट और तीन सेकंड का समय लिया।

मिश्रित टीम रिले पैदल चाल में में पुरूष और महिला खिलाड़ी को मिलकर यह दूरी तय करनी होती है। पुरूष खिलाड़ी पहले 12 . 195 किलोमीटर चलता है और फिर महिला जोड़ीदार को 10 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है। इसके बाद पुरूष और महिला दस दस किलोमीटर की दूसरी तय करते हैं। हर चरण के शुरू होने से पहले 20 मीटर चेंजओवर के लिये रख जाते हैं।

कुश्ती : महिला पहलवान विनेश फोगाट को कुश्ती में पेरिस ओलंपिक के लिए टिकट मिला है। विनेश ने 50 किग्रा के सबसे निचले वर्ग में प्रवेश हासिल किया है। विनेश ने एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर में जीत के साथ ही बिना अंक गंवाये लगातार तीसरी बार ओलंपिक के लिए प्रवेश हासिल किया है। विनेश के लिए ये अहम है क्योंकि वह पिछले काफी समय से अभ्यास नहीं कर पायी थीं। विनेश भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के विरोध प्रदर्शन में सबसे आगे थीं।

उनके खेल से दूसरे रहने के दौरान ही एक अन्य महिला पहलवान अंतिम पंघाल ने 53 किग्रा वर्ग में कोटा स्थान हासिल कर लिया था जबकि विनेश लंबे समय से इसी भार वर्ग में उतरती थीं। ऐसे में विनेश को अपना वजन वर्ग बदलना पड़ा।
विनेश ने 50 किग्रा वर्ग में कोटा सुनिश्चित करने के बाद कहा, ‘मुझे अपने वजन को बेहतर तरीके से बढ़ने से रोकना होगा। मैंने इतने लंबे समय के बाद अपने वजन को कम कर 50 किलो तक किया है इसलिए मैं इसे जितना संभव हो उतना बनाए रखने की कोशिश करूंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments